Earthquake: दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके

संध्या समय न्यूज संवाददाता


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज (मंगलवार) की दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं बताया जा रहा है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और जिनमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ सहित कई जगहों पर धरती कांपने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और आसपास के इलाकों में तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया है। ईएमएससी (EMSC) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा जिला था। भूकंप मंगलवार की दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर 5.4 की तीव्रता से आया था।

भूकंप के चलते दफ्तरों व घरों से बाहर निकले लोग

करीब 10 सेकेंड तक धरती जोरदार तरीके से हिलती रही जिससे भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आये। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में झटका महसूस होने पर बच्चे स्कूल से बाहर भागते हुए नजर आए। भूकंप के चलते डोडा के जिला अस्पताल की दीवारों में दरारें आ गई हैं। किश्तवाड़ जिले में भी भूकंप आने के तुरंत बाद सरकारी कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल आए. वहीं पहाड़ी इलाके के लोग अभी भी खौफ में हैं।

स्थानीय ने कहा- यह भूकंप पिछले हफ्ते से भी ज्यादा तेज था

भूकंप के चलते डोडा, भदरवाह और किश्तवाड़ के सरकारी दफ्तरों में कामकाज फिलहाल ठप हो गया है। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 6 किलोमीटर नीचे था। श्रीनगर के एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि भूकंप आने पर स्कूली बच्चे डर गए थे। दुकान में जो लोग थे, वो भी डरकर बाहर आ गए. यह बहुत डरावना था। यह भूकंप पिछले हफ्ते से भी ज्यादा तेज था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now