डॉ.पियाली रॉय का म्युज़िक एल्बम “मेरे नैना” हुआ लॉन्च

संध्या समय न्यूज संवाददाता


अरुण वसावद फिल्म्स, इकोड्रीम्स प्रोडक्शन यूएसए, रॉय टाकीज इंटरटेनमेंट यूएसए द्वारा प्रेजेंट म्युज़िक एल्बम “मेरे नैना” को मुंबई में लॉन्च किया गया। इसकी डायरेक्टर प्रोड्यूसर ऐक्टर और सिंगर डॉ पियाली रॉय हैं। हॉलिवुड बॉलीवुड डायरेक्टर प्रोड्यूसर रीमा कपानी का भी भरपूर सहयोग रहा।

य़ह म्युज़िक वीडियो प्लेनेट 9 प्रोडक्शन चैनल पर रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। एक दिन में 55 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और श्रोताओं के बीच य़ह गीत धूम मचा रहा है। इस प्रेस कांफ्रेंस में जो लोग वीडियो कॉल से जुड़े हुए थे उनके नाम हैं प्रीति सिंह, राहुल बजाज, बॉबी जमाल, रश्मि शर्मा, मधु सेठी, राजश्री और सीमा गुप्ता।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

डॉ पियाली रॉय ने सलीम जाफर पठान जी, रमन जंगवाल, जमील अहमद, प्लेनेट 9 प्रोडक्शन की रानी इंद्राणी शर्मा, मन गुलाटी, अश्विनी गुलाटी, मोहम्मद अनवर हुसैन, अकबर अली शेख, नितिन पटेल, लेस्ली त्रिपाठी, रूपा, परवेज वेद दुबई, शरद सिंह, जैद मंसूरी, जिगी शाह, यश रावत, राजीव रजनी, सुरेश शर्मा इत्यादि का आभार जताया।

इस मौके पर एल्बम से जुड़े कुछ लोग ऑनलाइन भी इस प्रोग्राम में मौजूद रहे जिन्होंने डॉ पियाली रॉय की प्रशंसा की और इसे एक खूबसूरत वीडियो बताया। डॉ पियाली रॉय ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस गाने को बनाने में हर एक का योगदान महत्वपूर्ण है। एल्बम “मेरे नैना के गीतकार, संगीतकार रमन जंगवाल और सिंगर डॉ पियाली रॉय हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now