कंपनी के खिलाफ साजिश रचने में 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज

संदिप कुमार गर्ग


कोतवाली कासना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के साथ गलत तरीके से अनुबंध हासिल करने और डाटा का गलत इस्तेमाल करने और कंपनी का डाटा डिलीट करने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने कोर्ट के आदेश पर 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

नेक्सजेन एजेर्जिया लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि संजय दुबे ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपितों ने साल 2023 में कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। एक पेट्रोल पंप के लिए अनुबंध किया। बाद में यह लोग ग्राहकों का डाटा एकत्र करके उसका गलत इस्तेमाल करने लगे। यही इन लोगों ने कंपनी का वाट्सऐप ग्रुप बनाया। जिसमें कंपनी के ग्राहकों को जोड़ा और उनको मिसगाइड भी किया। कंपनी का डाटा भी एकत्र किया और इसका गलत प्रयोग किया। इस मामले में संजय दुबे ने मुकेश खत्री, हरियाणा के हिसार के सुमित विश्रनोई, विभानी के विजय कुमार, ओम प्रकाश पाराशर, फतेहाबाद के विनय कुमार

महाराष्ट्र पालघर के विनोद ठाकुर, नांदेड़ के राम निवास, जहानाबाद के शैलेंद्र कुमार, रोहतास बिहार की रूबी कुमारी, वाराणसी की शशि प्रभा, नवी मुंबई के अबसार अहमद, दौसा राजस्थान के रवि शर्मा और रोहतक के सतेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now