भाजपा कार्यकर्ता ने सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों पर लगाए गंभीर आरोप

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भाजपा कार्यकर्ता और वाल्मीकि समाज के सदस्य रविंद्र प्रधान वाल्मीकी ने मंगलवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता किया और उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान का दावा है कि चंद्रशेखर आजाद के इशारे पर 400-500 गुंडों ने गौतमबुद्ध नगर के साफ सफाई कामगारों पर बेरहमी से हमला किया है।

रविंद्र प्रधान ने कहा कि यह कायराना हरकत दलित समाज के हितों को कमजोर करने की साजिश है, लेकिन वाल्मीकि समाज इससे डरने वाला नहीं है। रविंद्र प्रधान ने वीडियो संदेश में चंद्रशेखर आज़ाद और उनके समर्थकों को चेतावनी दी है कि वाल्मीकि समाज के इतिहास को जानने की कोशिश करें, क्योंकि यह वही समाज है जिसे मुगल साम्राज्य भी नहीं हरा सका। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाल्मीकि और वंचित दलित समाज अपने हक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे और आरक्षण का अधिकार हासिल करेंगे।

प्रधान ने यह भी कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने वंचित दलित समाज के पक्ष में फैसला सुनाया है, तो कई बड़े दलित नेता इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सफाई कर्मचारियों का रोजगार ठेकेदारी पर किया गया, तब कोई दलित नेता विरोध में आगे क्यों नहीं आया। उन्होंने अंत में विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उन्हें न्याय मिलेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now