अखिल भारतीय जनजाति विकास संघ ने निर्माणधीन मीणा छात्रावास पर की बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। अखिल भारतीय जनजाति विकास संघ रजि दिल्ली के तत्वाधान में उत्तरी दिल्ली क्षेत्र की डी डी क्लब प्रशांत विहार रोहिणी में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी जिसमें जे पी मीणा पूर्व सचिव भारत सरकार अध्यक्ष हॉस्टल निर्माण कमेटी, आरडी मीणा सेवानिवृत आईएएस, सुरेश चंद मीणा पूर्व विधि सचिव भारत सरकार, एल एन मीणा पूर्व विधि सचिव भारत सरकार,पी आर मीणा सेवानिवृत आईएएस अध्यक्ष अखिल भारतीय जनजाति विकास संघ (रजि०) दिल्ली, केएस मीणा सेवानिवृत आईएएस,डॉ रामचरण मीना प्रोफेसर दिल्ली विश्व विद्यालय, आरसी मीणा निदेशक गृह मंत्रालय भारत सरकार, शिक्षाविद् दयानंद वत्स भारतीय, जन- जातीय हितैषी,दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवम मीडिया प्रभारी, टीआर मीणा महासचिव जॉइंट एस सी/एस टी टीचर्स फ्रंट डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन देहली, डॉ जितेन्द्र कुमार मीना एसोसिएट प्रोफेसर श्यामलाल कॉलेज दिल्ली, पुखराज मीणा सुप्रीडेंटेड इंजीनियर एमसीडी, सुदेश यादव ऑनर यदुग्रीन रिसॉर्ट, रामवतार मीणा प्रबंधक यदु ग्रीन रिसॉर्ट, हेमराज मीणा एसोसिएट प्रोफेसर, सुमेर सिंह मीणा प्रिंसिपल इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जे पी मीणा सेवानिवृत आईएएस अध्यक्ष हॉस्टल निर्माण कमेटी द्वारा की गई।

संस्था के अध्यक्ष पी आर मीणा ने दिल्ली मीणा छात्रावास निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया गया कि आप सभी के सहयोग से A ब्लॉक का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया इसको जुलाई 2025 में चालू होना प्रस्तावित हैं।साथ ही आगामी बी ब्लॉक का कार्य प्रारंभ करने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की गई।श्री आर डी मीणा सेवानिवृत आईएएस ने समाज की जवलंत समास्याओं पर विस्तार से बताया सभी व्यक्ताओं ने होस्टल निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहयोग देने हेतु प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक सहयोग राशि देने की अपील की गई! उत्तरी दिल्ली क्षेत्र के उपस्थित समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा अच्छी राशि निर्माण कार्य हेतु ऑनलाइन और चेक द्वारा संस्था को दी गई। इस बैठक का मंच संचालन सुमेर सिंह मीणा प्रिंसिपल बेगमपुर और टीआर मीणा महासचिव जॉइंट एस सी/एस टी टीचर्स फ्रंट डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन देहली द्वारा किया गया। अंत में सभी का आर सी मीणा निदेशक गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now