संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। डीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार और पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सेक्टर-18 और आसपास के सभी बैंकों में हुई चेकिंग
पुलिस टीम ने सेक्टर-18 और आसपास स्थित विभिन्न बैंकों की चेकिंग की। इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा अलार्म, रजिस्टर और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचा गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
बैंक चेकिंग के साथ पुलिस अधिकारियों ने आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।
संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच
अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई। पुलिस ने क्षेत्र में मौजूद लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।
PRV और PCR वाहनों को लगातार भ्रमण के निर्देश
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने PRV और PCR वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और बैंकों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी रखी जाएगी।
























