तीन साल से पुलिस का चकमा दे रहा युवक गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने Samsung कंपनी के मोबाइल फोन की डिस्पले चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मूलरूप से वाराणसी निवासी विकास दुबे उर्फ द्विवेदी पुत्र राजेन्द्र नारायण के रूप में हुई है। आरोपी पर करीब 44 लाख रुपये कीमत की मोबाइल फोन डिस्पले चोरी करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से गौड़ सिटी में रह रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2021 को तिलपता स्थित न्यू वेयरहाउस कंटेनर डिपो में Samsung कंपनी के मोबाइल फोन की डिस्पले से भरा एक कंटेनर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान मुख्य आरोपी विकास दुबे उर्फ द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंटेनर से मोबाइल फोन की डिस्पले चोरी कर ली।

चोरी की गई मोबाइल फोन डिस्पले की कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई थी। घटना के बाद कंपनी के मैनेजर की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और घटना में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया था, लेकिन घटना का मुख्य आरोपी विकास दुबे उर्फ द्विवेदी लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अब पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, Samsung डिस्पले चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाने के बाद कार्रवाई करते हुए उसे गौड़ सिटी से गिरफ्तार किया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की गई मोबाइल डिस्पले, घटना में शामिल अन्य लोगों और चोरी की पूरी साजिश से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now