संदिप कुमार गर्ग
ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की ओर से आज एटीएस डोल्से सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में ब्लड डोनेशन एवं कार्डियक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कैंप का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करना रहा।
क्लब सदस्य मनु जिंदल ने बताया कि कैंप में कुल 49 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जांच के बाद 15 लोग हीमोग्लोबिन की कमी एवं अन्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके, जबकि 34 लोगों ने रक्तदान किया।
कैंप के दौरान डॉ. अजीत सिंह की ओर से निशुल्क ईसीजी जांच कैंप भी लगाया गया। इसमें 20 लोगों ने ईसीजी जांच का लाभ उठाया। इस दौरान लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया।
कैंप में एलजी कंपनी की ओर से एक उपहार भी दिया गया। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच कैंप के सफल आयोजन में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर विकास गर्ग, मुकुल गोयल, सचिन जिंदल, मनु जिंदल, मोहित बंसल, कपिल गर्ग, शुभम सिंघल, विनय गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश शर्मा, अशोक सेमवाल, रामू भाटी, सोनू सिंघल आदि उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित इस पहल के जरिए रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ लोगों को हृदय संबंधी स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।


























