सलाम नमस्ते में युवा महोत्सव का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में छात्रों के लिए गीत, संगीत, सामाजिक कार्य, कला, संस्कृति, भाषा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं सलाम नमस्ते द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा एवं गाजियाबाद के गांव के बच्चे एवं कलाकार ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि युवा पीढ़ी को जागरूक करने एवं उनके हुनर को मंच प्रदान करने के लिए हम युवा महोत्सव मना रहे है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी कोशिश देश की कला संस्कृति एवं स्थानीय भाषाओं को आम जनमानस के बीच पहुंचाना है। आज के कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने ग्राहक जागरूकता, स्वच्छता, भारतीय कला, स्थानीय भाषा एवं गीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने अपने संबोधन में कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को मंच प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें समाज और संस्कृति से जुड़ने की दिशा भी दिखाते हैं।” आज के कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने छात्रों, ग्रामीण प्रतिभाओं और स्थानीय समुदाय को एकजुट करके एक सकारात्मक संदेश दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now