मोबाइल लूट कर मुंबई में बेचने की फिराक में दो गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर-49 नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है यह बदमाश दिल्ली-एनसीआर में राहगीरों से मोबाइल फोन लूट कर उसे एकत्र कर रहे थे और उन मोबाइल फोन को जल्द ही मुंबई ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने इस बदमाशों के पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए 11 मोबाइल फोन और लूट में प्रयुक्त होने वाली बाइक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातों का खुलासा किया है।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शक्तिनगर दिल्ली निवासी अंशुल और ओमीक्रोन वन दादरी निवासी विजय को गिरफ्तार किया है। इनकी निशादेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 11 मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त होने वाली चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह पहले मुंबई में नौकरी करते थे। जो कुछ समय पहले दिल्ली आ गए और यहां दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में मोबाइल फोन लूटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लूटे गए मोबाइल फोन को एक साथ मुंबई ले जाकर बेच देते। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इनके पास से बरामद बाइक कुछ दिन पहले ही इन्होंने गाजियाबाद के विजयनगर से चोरी की थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now