कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम ने ली नई करवट, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Delhi News : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर के कई राज्यों में मौसम ने अपनी चाल बदलते हुए बारिश और आंधी का रूप ले लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे आमजन को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-NCR में बदला मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सप्ताह की शुरुआत मौसम के सुहावने रूप के साथ हुई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक है, जबकि कुछ झोंकों की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।दिल्ली के मयूर विहार, आनंद विहार,उत्तम नगर, न्यू अशोक नगर समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। विभाग ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

  • सोमवार (16 मार्च):आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
  • मंगलवार (17 मार्च): दिन भर तेज हवाएं चलती रहेंगी। तापमान क्रमशः 32 डिग्री (अधिकतम) और 16 डिग्री (न्यूनतम) रहने का अनुमान है।
  • बुधवार (18 मार्च): शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज

इन 10 राज्यों में जारी अलर्ट

मौसम का यह बदलाव सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। IMD ने उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए हैं:

  1. उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले पड़ने का येलो अलर्ट है।
  2. राजस्थान: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 15 और 16 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
  3. पंजाब और हरियाणा: 15 से 19 मार्च तक दोनों राज्यों में गरज-चमक के साथ ओले और हल्की बारिश हो सकती है। यहां भी येलो अलर्ट लागू है।
  4. मध्य प्रदेश:18 मार्च के बाद 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। तापमान 35 (अधिकतम) और 22 (न्यूनतम) डिग्री तक रह सकता है।
  5. बिहार: अगले हफ्ते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  6. पहाड़ी राज्य (जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश): 15 और 16 मार्च को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की पूरी संभावना है। दोनों राज्यों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 17 से 19 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
  7. झारखंड: राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों के लोगों से अपील की है कि वे मौसम के बदलते परिदृश्य के बीच सावधानी बरतें और खुले में घूमने से बचें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now