संध्या समय न्यूज
Bollywood News : बॉलीवुड की सबसे चर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के टीजर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की यह जोड़ी करीब 14 वर्षों के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर लौट रही है, जिसके चलते दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
टीजर ने बनाया इतिहास
फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज होने के महज 24 घंटों के अंदर ही इस टीजर ने 55 मिलियन (5.5 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। यही नहीं, यूट्यूब इंडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी यह टीजर टॉप पर बना हुआ है, जो फिल्म की सफलता का अंदाजा दे रहा है।
डर और हंसी का खूबसूरत मिश्रण
टीजर में दर्शकों को डर और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। हल्की-फुल्की डरावनी झलकों के साथ अक्षय कुमार का सिग्नेचर कॉमिक अंदाज और मजेदार डायलॉग्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी को देखकर पुराने दौर की क्लासिक कॉमेडी फिल्मों की याद कर रहे हैं।
कॉमेडी किंग्स का वापसी
फिल्म का सबसे बड़ी खासियत इसका स्टारकास्ट है। ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों की याद दिलाते हुए, इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे मशहूर कॉमिक कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म में कॉमेडी के स्तर को और ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
दमदार स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी और तब्बू भी मुख्य भूमिका निभाएंगी।
यह भी पढ़ें : कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार- ‘बंगाल से महाजंगलराज का होगा खात्मा
फिल्म कब आएगी सिनेमाघरों में?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह जोड़ी एक बार फिर से उसी तरह का मनोरंजन पेश करेगी, जो उन्होंने अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिया था।



















