संदीप कुमार गर्ग
गाजियाबाद । रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत वेस्ट जोन की समीक्षा बैठक गाजियाबाद स्थित सोना पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल शामिल हुए।
बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और संगठन सृजन अभियान के कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों से संगठन सृजन अभियान को और तेजी देने तथा सभी बूथ कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में कांग्रेस को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
समीक्षा बैठक में गौतमबुद्धनगर के शहर अध्यक्ष मुकेश यादव, बागपत शहर कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा, हापुड़ कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर और बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार सहित विभिन्न जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



























