ग्रेटर नोएडा में कांवड़ मार्ग पर पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा

संदिप कुमार गर्ग


कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश और डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के पर्यवेक्षण में पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग एवं शिविरों का निरीक्षण किया।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने ग्रेटर नोएडा जोन के थाना दादरी क्षेत्र में टी-प्वाइंट, एनटीपीसी कट सहित कांवड़ मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कांवड़ शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने कांवड़ शिविरों के अंदर साफ-सफाई, पेयजल और बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में विश्राम कर रहे कांवड़ियों और कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिव भक्तों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

एडीसीपी अशोक कुमार ने कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग भी की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पीसीआर और पीआरवी वाहनों से लगातार पेट्रोलिंग की जाए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेगी।

गौतमबुद्धनगर पुलिस का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए पुलिस अधिकारी कांवड़ शिविरों और यात्रा मार्गों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now