पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला

मेरठ में एक जनसभा को संबोधित (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस के ‘नंगेपन’ और वैचारिक दिवालियेपन पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि विपक्षी दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं।

एआई समिट को बनाया ‘राजनीति का अखाड़ा’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट आयोजित किया, जिसमें 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ था। पूरा देश इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा था, लेकिन कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने इस वैश्विक आयोजन को अपनी “गंदी और नंगी राजनीति” का अखाड़ा बना दिया।

यश की ‘टॉक्सिक’ में छाएगा संगीत का जादू

‘वैचारिक रूप से दिवालिया है कांग्रेस’

पीएम ने कांग्रेस नेताओं द्वारा समारोह स्थल पर कथित तौर पर कपड़े उतारकर किए गए प्रदर्शन पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस वालों को पूछता हूं, आप पहले से नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गांव में शादी-ब्याह होने पर पूरा गांव मेहमानों को अच्छी छवि दिखाने के लिए जुट जाता है, लेकिन कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी हुई है।

‘मोदी से नफरत देश के सम्मान पर भारी’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह देश का कार्यक्रम और देश के सम्मान का मामला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, यह लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से कोई परहेज नहीं है। उन्हें भाजपा से विरोध है, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए था कि वहां भाजपा का कोई नेता मौजूद नहीं था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now