तेल की कीमतें आसमान पर, ईरान ने युद्ध विराम के लिए रखी तीन बड़ी मांगें

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन (फाइल फोटो)

मध्य पूर्व (Middle East) में भीषण तबाही मचाने वाले ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके रुकने के कोई स्पष्ट संकेत अभी तक नजर नहीं आ रहे हैं। पूरे क्षेत्र में ईरान के हमले जारी हैं और ‘स्ट्रेट ऑफ हर्मोज’ (Strait of Hormuz) के बंद होने के कारण वैश्विक तेल कीमतें आसमान छू रही हैं। इस जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है। ऐसे में रूस और पाकिस्तान ने संकट को सुलझाने के लिए सामने आते हुए ईरान को मनाने की कोशिश शुरू की है। हालांकि, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान (Masoud Pezeshkian) ने युद्ध विराम के लिए ऐसी तीन शर्तें रखी हैं, जिन्हें देखकर अमेरिका और इजराइल के लिए सहमत होना मुश्किल हो सकता है।

ईरान के राष्ट्रपति ने रखीं ये 3 शर्तें

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे संघर्ष को खत्म करने का एकमात्र रास्ता तेहरान की मांगों को स्वीकार करना है। उन्होंने रूस और पाकिस्तान के नेताओं के सामने युद्ध रोकने के लिए तीन बड़ी शर्तें रखीं:

  1.  वैध अधिकारों को मान्यता: तेहरान के वैध अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाए।
  2.  हर्जाने का भुगतान: युद्ध और हमलों में हुए नुकसान के लिए हर्जाने (Compensation) का भुगतान किया जाए।
  3. भविष्य की सुरक्षा गारंटी: भविष्य में किसी भी तरह के हमले के खिलाफ जरूरी अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

पेजेशकियान ने क्षेत्रीय शांति के प्रति ईरान की प्रतिबद्धता तो दोहराई, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि वे बिना शर्तों के पीछे नहीं हटेंगे।

‘युद्ध को अमेरिका और जायोनी शासन ने भड़काया’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में राष्ट्रपति पेजेशकियान ने इस जंग को ‘थोपा गया युद्ध’ बताया। उन्होंने लिखा, “इस युद्ध को खत्म करने का एकमात्र तरीका- जिसे जायोनी शासन और अमेरिका ने भड़काया है- ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना, हर्जाना देना और भविष्य में होने वाली आक्रामकता के खिलाफ मजबूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी हासिल करना है।”


उन्होंने बताया कि उन्होंने ये बातें रूस और पाकिस्तान के नेताओं के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान स्पष्ट की हैं। यह कदम बढ़ती दुश्मनी के बीच क्षेत्रीय साझेदारों तक पहुंच बनाने के तेहरान के बड़े कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now