मेलानी नाज़रेथ ने ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ में उषा बुंदेला का किरदार निभाने पर कहा

संध्या समय न्यूज संवाददाता


हर घर की अपनी ख़ामोश लड़ाइयाँ होती हैं और ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ में उषा बुंदेला की कहानी ताकत, त्याग और सम्मान की लड़ाई की है। इस किरदार को निभाने वाली मेलानी नाज़रेथ ने उषा के भावनाओं की गहराई और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उषा सिर्फ़ एक माँ और पत्नी नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी महिला हैं जो वह गरिमा पाना चाहती हैं, जिसकी वह हमेशा हक़दार थीं, लेकिन उन्हें कभी मिली नहीं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मेलानी ने कहा, “मैं उषा बुंदेला का किरदार निभा रही हूँ, जो बुंदेला परिवार की सबसे बड़ी बहू हैं। वह एक समर्पित पत्नी हैं और अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। उनके लिए यह उनके अधिकारों की लड़ाई है। जब वह इस घर में बहू बनकर आई थीं, तो उन्होंने सोचा था कि उन्हें घर की चाबियों का गुच्छा (जो अधिकार और सम्मान का प्रतीक होता है) मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि, उन्हें हमेशा अन्याय सहना पड़ा, खासकर जगदंबा देवी की वजह से।”

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

मेलानी आगे कहती हैं, “एक बड़ी बहू होने के नाते, वह हमेशा सम्मान और प्रतिष्ठा की हक़दार थीं, लेकिन उन्हें कभी वह नहीं मिला। अब, वह बस अपने बच्चों से वह सम्मान चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनके बच्चे उनकी बातें सुनें, उनके शब्दों को महत्व दें और वैसे ही काम करें, जैसा वह चाहती हैं। आगे चलकर, मेरे किरदार में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उषा के कई अलग-अलग रूप हैं और उसकी यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। दर्शकों को यह सब धीरे-धीरे देखने को मिलेगा।”

‘रिश्तों से बंधी गौरी’ की कहानी गौरी की है, जो एक विनम्र और साहसी लड़की है, जिसकी आस्था उसे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। लेकिन जब किस्मत उसे एक अनचाही शादी की ओर धकेल देती है, तो वह बुंदेला परिवार की बहू के रूप में कई चुनौतियों का सामना करती है। अपनी समझदारी और हिम्मत से वह अपने भाग्य को संवारने और पारिवारिक रिश्तों को संभालने की कोशिश करती है।

इस भावनात्मक कहानी में इशा पाठक, सवी ठाकुर और स्वाति शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ हर सोमवार से रविवार, रात 8:30 बजे, सन नियो पर प्रसारित होता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now