ममता बनर्जी के नंदीग्राम न लड़ने के फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

संध्या समय न्यूज


West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी सभी कार्ड टेबल पर रख दिए हैं। पार्टी ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी, बल्कि वह अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से ही मैदान में उतरेंगी।

नंदीग्राम में किसे मिला टिकट?

ममता बनर्जी के नंदीग्राम न लड़ने के फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्हें इसी सीट से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से सख्त टक्कर मिली थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार TMC ने नंदीग्राम सीट पर पवित्रा कार्केई को टिकट दिया है। पवित्रा विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी रहे हैं और पिछले चुनाव में उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने TMC में शामिली ली थी।

3 सीटें किसके लिए छोड़ीं?

TMC ने कुल 294 सीटों में से 3 सीटें अपने संभावित सहयोगी दल के लिए छोड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दार्जिलिंग की कालिम्पोंग, कर्सियोंग और दार्जिलिंग सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम (BGPM) चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें : पिता बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक! फिल्म में हरियाणवी जाट में दिखेंगे

ममता का चुनाव आयोग पर हमला

उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी की ओर से ‘अच्छा खेल’ खेल रहा है और उन्हें सीधे बीजेपी के लिए प्रचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि TMC 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतेगी।

किस-किस सीट पर कौन उतरेगा मैदान में?

पार्टी ने अपने कई दिग्गज नेताओं को भी मैदान में उतारा है। इसमें चंद्रिमा भट्टाचार्य (दम दम उत्तर), मदन मित्रा (कमरहाटी), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), कुणाल घोष (बेलेघाटा), डॉ. शशि पांजा (श्यामपुकुर) और ज्योतिप्रियो मल्लिक (हाबरा) शामिल हैं। वहीं, मुर्शिदाबाद की भरतपुर सीट से मुस्तफिजुर रहमान को टिकट दिया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Comments are closed.