पिता बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक! फिल्म में हरियाणवी जाट में दिखेंगे

बॉलीवुड के अभिनेता रणदीप हुड्डा (फाइल फोटो)

श्रद्धा तिवारी


बॉलीवुड के अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी के नए चैप्टर में खूब चर्चा में हैं। हाल ही में पिता बनने के बाद अभिनेता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग पूरी करते ही बिना किसी देरी के अपनी अगली प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है।

सच्ची कहानी होगी फिल्म का आधार

रणदीप हुड्डा की यह आने वाली फिल्म एक कंटेंट-ड्रिवन कहानी है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म का पहला शेड्यूल पहले ही पूरा हो चुका है और अभिनेता अब अगले शेड्यूल की तैयारियों में जुट गए हैं। इस फिल्म में रणदीप एक हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आएंगे। कहानी उन भ्रामक विज्ञापनों की सच्चाई को उजागर करेगी, जो आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर डालते हैं।

रणदीप का ‘हटके’ अंदाज देगा जलवा

फिल्म की कहानी पूरी तरह से रियल इवेंट्स से इंस्पायर्ड है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे गुमराह करने वाले विज्ञापन आम आदमी की जिंदगी को किस तरह प्रभावित करते हैं। रणदीप का यह किरदार एक बार फिर उनकी सिग्नेचर इंटेंसिटी और रियलिस्टिक परफॉर्मेंस को सामने लाने वाला है। पिता बनने के बाद उनके अंदाज में और भी गहराई आने वाली है।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया जन्नत जुबैर से जुड़ी घटना पर बड़ा खुलासा

पांच नेशनल अवॉर्ड विनर्स की मजबूत टीम

निर्देशक अंजीत भटनागर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें पांच नेशनल अवॉर्ड विजेता टीम मेंबर्स शामिल हैं। ऐसे में इस फिल्म की कहानी और विजन काफी मजबूत होने की उम्मीद है। वहीं, फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर का भी सपोर्ट मिला है, जिससे इसका स्केल काफी बड़ा नजर आ रहा है।

हरियाणा में होगी शूटिंग

फिल्म का दूसरा शेड्यूल मार्च के आखिर में हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में शुरू होगा। असली लोकेशन्स पर शूट होने के कारण फिल्म को रॉ और ऑथेंटिक टच मिलेगा, जिससे रणदीप हुड्डा को अपने किरदार में पूरी तरह से ढलने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now