संध्या समय न्यूज
Bollywood News : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर हाल ही में सुर्खियों में बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के पनवेल इलाके में दोनों के साथ कथित तौर पर मारपीट और उनकी कार का पीछा किया गया। यह खबर सामने आते ही फैंस काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, अब जन्नत जुबैर की टीम ने इस पूरे मामले पर स्थिति साफ करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी कर दिया है।
जाने क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जन्नत जुबैर की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए बयान के मुताबिक, यह घटना 15 मार्च की है। बयान में बताया गया है कि जन्नत और उनके भाई अयान ने हाईवे पर एक परेशान करने वाला और दुखद अनुभव झेला। दिनदहाड़े उनकी कार का पीछा किया गया और साथ ही उनके साथ मारपीट भी हुई है।
टीम ने जारी किया बयान
बता दें कि जन्नत की टीम ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि हाय ऑल, हम सभी को अपडेट देना चाहते हैं कि जन्नत और अयान ने कल दिनदहाड़े हाईवे पर मारपीट और पीछा करने की घटना का दुखद अनुभव झेला। फिलहाल जांच चल रही है, पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। जन्नत और अयान अब सुरक्षित हैं। बता दें कि बयान में आगे कहा गया कि हम आपकी चिंता की सही में कद्र करते हैं और लगातार आपके सपोर्ट के लिए आभारी हैं। टीम जन्नत जुबैर।
यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज
फैंस से अपील- अफवाहें न फैलाएं
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगी थीं। इसे देखते हुए टीम ने कैप्शन में फैंस से अनुरोध किया और लिखा कि हम यहां शेयर किए गए अपडेट पर आपके भरोसे की अपील करते हैं। कृपया अनुमान लगाने या असत्यापित जानकारी फैलाने से बचें। पोस्ट सामने आते ही फैंस के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने जन्नत और अयान की सुरक्षा के लिए दुआएं मांगी और उनके सुरक्षित होने पर राहत का इजहार किया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जन्नत जुबैर का वर्क फ्रंट
प्रोफेशनल मोर्चे पर बात करें तो जन्नत जुबैर इन दिनों कॉमेडियन भारती सिंह के कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सीजन 3 में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में भी दिखी थीं। जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी और ‘काशी- अब ना रहे तेरा कागज कोरा’, ‘फूलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे टेलीविजन शोज में अपनी अभिनय क्षमता के कारण काफी फेम हासिल की।























