मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की धमाकेदार शुरुआत

ऋषी तिवारी


दिल्ली ने देखा एक ऐतिहासिक पल, जब हजारों फैंस बने Maddock Horror Comedy Universe (MHCU) की नई परंपरा का हिस्सा — फिल्म ‘थम्मा’ की पहली झलक के साथ! भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म की शुरुआती 20 मिनट की स्क्रीनिंग फैंस के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई। निर्देशक दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स ने अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी ‘थम्मा’ का यह अनोखा अनुभव दर्शकों को दिया — वह भी दुनिया से पहले!

यह भी पढ़े :  बॉबी देओल ने स्माइल फाउंडेशन में बच्चों के बीच बिखेरी खुशियां

कार्यक्रम का संचालन मशहूर कॉमेडियंस बिस्वा कल्याण रथ और दिव्य अग्रवाल ने किया, जिन्होंने अपनी चुटीली कॉमेडी और मजेदार बातों से माहौल को जोश से भर दिया। वहीं MHCU के किरदार भेड़िया और स्त्री के सरप्राइज़ एंट्री ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस मौके पर निर्देशक-निर्माता दिनेश विजान ने कहा, “यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, एक परंपरा की शुरुआत है। अब हर बार फैंस फिल्म की झलक सबसे पहले देखेंगे। हम एक ऐसा यूनिवर्स बना रहे हैं जो अपने फैंस का है।”

यह भी पढ़े :  Delhi Builder : दिल्ली में बिल्डरों की मनमानी को नजर अंदाज करती केजरीवाल सरकार

इस भव्य आयोजन में दिग्गज कलाकार परेश रावल, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, रश्मिका मंदाना, आयुष्मान खुराना, निर्देशक आदित्य सर्पोतरदार और निर्माता दिनेश विजान एक मंच पर नजर आए। फिल्म के शुरुआती 20 मिनट ने दर्शकों को हंसाया, डराया और तालियों से गूंजा दिया। लेकिन जब नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्क्रीन पर दिखाई दिए, तो हॉल तालियों और शोर से गूंज उठा — मानो कोई फैन फेस्ट शुरू हो गया हो। शाम का अंत थम्मा की पूरी टीम के मंच पर आने के साथ हुआ — और यह साफ था कि यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक फैन फिनॉमेनन का जन्म था। ‘थम्मा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now