नीतीश कुमार के राजनैतिक भविष्य पर कुशवाहा की बड़ी भविष्यवाणी

उपेंद्र कुशवाहा की चेतावनी

Bihar News : बिहार की सियासी गलियारों में ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख करते हैं, तो राज्य में नई सरकार का गठन हो सकता है। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आने वाले समय की राजनीति पर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है। आज मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भले ही नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाएं, लेकिन बिहार में उनका मॉडल यूं ही नहीं जाएगा।

क्या है ‘सम्राट मॉडल’ का सच?

पत्रकारों द्वारा यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या बिहार में अब ‘सम्राट मॉडल’ (सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मॉडल) की सरकार बनेगी, कुशवाहा ने जवाब देने का तरीका अपना लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस मॉडल को चला रहे थे… आगे की जो भी सरकार आएगी उसी मॉडल को आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की जहरीली हवा पर AIIMS ने शुरू की बड़ी स्टडी

जब उनसे पूछा गया कि जेडीयू (JDU) ‘निशांत मॉडल’ (नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार) की बात कर रही है, तो कुशवाहा ने अपनी बात पर अड़े रहते हुए कहा, “हमने कहा न जो भी मॉडल नीतीश कुमार ने चलाया उसी को जो सरकार आएगी वो चलाएगी।” इस बयान से यह संकेत मिल रहा है कि कुशवाहा की नजर में बिहार में नीतीश की नीतियों की निरंतरता बनी रहेगी, चाहे सत्ता का मुखिया कोई और हो।

एनडीए का फैसला होगा अंतिम

नीतीश कुमार के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि ‘सम्राट चौधरी ही आगे देखेंगे’, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इसका जवाब मिलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने भाजपा (BJP) और एनडीए (NDA) के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि एनडीए का नेतृत्व फैसला लेने में पूरी तरह सक्षम है।

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर 2’ ने प्रीव्यू में ही बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तूफान

तेजस्वी यादव पर निशाना साधा

इस दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पूरे परिवार को ‘सेट’ कर लिया है, कुशवाहा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ये बात तो बहुत पुरानी हो गई… नया सवाल पूछिए।

मिडिल ईस्ट युद्ध पर भी बोले कुशवाहा

राष्ट्रीय मुद्दों पर भी कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कि ‘भारत ही मिडिल ईस्ट के युद्ध को रोक सकता है’, कुशवाहा ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने ठीक कहा है। भारत तो उस क्षमता में है ही… उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सक्षम हैं और भारत सरकार जो कर रही है, वह सही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now