कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

जिलाधिकारी सख्त, नशा तस्करों पर चलेगा बड़ा अभियान

Noida News:बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल प्रवर्तन कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यापक जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता भी आवश्यक है।

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • नार्कोटिक्स फ्री जिला बनाने को प्रशासन का मिशन तेज
  • युवाओं को नशे से बचाने के लिए बड़ा अभियान शुरू
  • अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा
  • स्कूल-कॉलेजों में चलेगा नशा विरोधी जागरूकता अभियान
  • नशा तस्करी रोकने को सभी विभागों का संयुक्त अभियान

Noida News: जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विगत दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ और अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आइए, इस खबर को विस्तार से समझते हैं और जानिए इस मुद्दे के विभिन्न पहलुओं को।

संयुक्त प्रवर्तन अभियानों की जानकारी

बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने विगत माह के दौरान जनपद में चलाए गए संयुक्त प्रवर्तन अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ संयुक्त अभियान संचालित करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखते हुए नियमानुसार प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल प्रवर्तन कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यापक जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, पीजी, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि संचालित न हो।

नशा एवं तंबाकू नियंत्रण शिविर आयोजित

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराया। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. श्वेता खुराना ने बताया कि विभाग द्वारा जनपद के 34 शैक्षणिक संस्थानों में नशा एवं तंबाकू नियंत्रण विषयक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त अभियान चलाकर 10 शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित तंबाकू विक्रेताओं की दुकानों को हटाने की कार्रवाई भी की गई, जिससे विद्यार्थियों की तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों तक आसान पहुंच को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, आबकारी, समाज कल्याण तथा अन्य संबंधित विभाग समन्वित कार्ययोजना के तहत निरंतर अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करते हुए प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद को “नार्कोटिक्स फ्री जिला” बनाने के लक्ष्य को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाए।

बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. श्वेता खुराना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now