कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

बैंकॉक पब में भीषण आग, 27 लोग जिंदा जले

बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित एक पब का है। बताया जा रहा है कि आग लगभग आधी रात के समय शुरू हुई। रेस्क्यू टीम और फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

पब में कैसे फैली आग? 27 लोगों की मौत

HIGHLIGHTS

  • पार्टी में बवंडर: 27 लोग जिंदा जलकर मरे
  • जानिए कैसे मौजूदा पार्टी बनी मौत का कुआं
  • पब में लगी आग, टॉयलेट में मिले 27 शव
  • सर्किट ब्रेकर बना काल, 27 लोग जिंदा जले
  • पूरे अंधेरे में फंसकर 27 लोगों की गई जान

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को सदमे में धकेल दिया है। जिस वक्त लोग रात के जश्न में डूबे थे, उसी समय एक पब में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की भयावहता इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव इतने बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान करना दमकल और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

आधी रात को लपटों में बदला जश्न का माहौल

यह पूरा मामला बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित एक पब का है। बताया जा रहा है कि आग लगभग आधी रात के समय शुरू हुई। रेस्क्यू टीम और फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पब के मुख्य दरवाजे से दमदार लपटें बाहर निकल रही थीं और आसमान में घना काला धुआं छा रहा था। अंदर मौजूद लोग बचने के लिए एक-दूसरे पर कूद रहे थे और अफरा-तफरी मची हुई थी।

इस हादसे के पीछे की वजह क्या है, इसका खुलासा एक म्यूजिशियन ने किया है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने बताया कि उन्होंने जब मौके पर पहुंचकर उस कलाकार से बात की, तो उसने बताया कि शुरुआत में स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलना शुरू हुआ। तभी अचानक बिजली गुल हो गई और उसके तुरंत बाद एक जोरदार धमाका हुआ।

धमाके के साथ ही इतना तेज और घना धुआं फैल गया कि लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा दिल दहलाने वाली बात यह रही कि जब बचाव दल ने पब की तलाशी ली, तो कई शव पीछे की तरफ बने शौचालय (टॉयलेट) में बरामद हुए। ऐसा माना जा रहा है कि अंधेरे और धुएं के कारण लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए और वहां फंसकर अपनी जान गंवा बैठे।

63 घायल, 22 की हालत नाजुक

बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंत के अनुसार, इस हादसे में कुल 63 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 22 लोगों की हालत बेहद गंभीर और नाजुक बनी हुई है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी दिक्कत शवों की शिनाख्त को लेकर है। क्योंकि ज्यादातर लोग बेहोश हैं और कई ऐसे हैं जिनके पास कोई आईडी प्रूफ तक नहीं है, ऐसे में अधिकारियों को डीएनए टेस्ट और अन्य तकनीकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

आग इतनी भयंकर थी कि दमकलकर्मियों (फायरफाइटर्स) को इस पर काबू पाने में लगभग आधे घंटे का समय लगा। जब आग बुझी, तो पब का नजारा ही बदल चुका था। अंदर की पूरी डेकोरेशन, टेबल और कुर्सियां राख में तब्दील हो चुकी थीं।

वहीं, बाहर उन लोगों का हुजूम जमा था, जिनके अपने प्रियजन अंदर फंसे थे। रिश्तेदारों की मदद के लिए प्रशासन ने घटनास्थल के पास ही एक विशेष रजिस्ट्रेशन डेस्क बनाया, ताकि लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

एक और कलाकार ने सुनाया दर्दभरा किस्सा

इस त्रासदी से जुड़े एक अन्य कलाकार सुकन्या वोंगवोंगवाई का दर्द भी असहनीय है। उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब वह पब के बिल्कुल पास ही किसी दूसरी जगह परफॉर्म कर रही थीं। उनके अपने बैंड के कई साथी उसी पब में मंच पर थे।

सुकन्या ने बताया कि जब उन्हें आग की सूचना मिली तो वह दौड़कर वहां पहुंचीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनके एक साथी की मौत हो चुकी है, तीन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जबकि एक साथी अभी तक लापता है।

सुकन्या के मुताबिक, “जो लोग अंदर से बाहर निकले हैं, उन्होंने बताया कि आग लगते ही पूरी जगह अंधेरे में डूब गई। बिजली गुल होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और हर तरफ सिर्फ जहरीला धुआं ही धुआं था। इसी वजह से लोग एक-दूसरे को ढूंढ नहीं पाए और अंधेरे में भटकते रहे।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now