वेतन न मिलने से नाराज इलेक्ट्रिक बस चालकों ने दिया धरना

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली में करीब 2,000 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया गया है, वही, अब रोहिणी सेक्टर-37 और बुराड़ी डिपो से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है बताया जा रहा है कि दो माह से चालकों का वेतन नहीं मिला है। ऐसे में वह बसें सड़क पर नहीं चला रहे है। जिसकी वजह से दिल्ली में यात्रियों को बस के लिए स्टैंड पर इंतजार करना पड़ रहा है। बस चालकों का कहना है कि अगले महीने से मजलिस पार्क डिपो की बसों का संचालन बैन किए जाने को है। क्योंकि वहां पर भी वेतन को लेकर को चालक परेशान हैं।

दिल्ली के बुराड़ी और रोहिणी सेक्टर 37 डिपो से 300 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हुआ जिसमें इन दोनों डिपो के चालकों को करीब 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। रोहिणी डिपो के इलेक्ट्रिक बस के चालक राकेश कुमार का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष है। पिछले कई दिनों से दोनों डिपो के चालक बसें नहीं चला रहे हैं। सुबह कर्मचारी करीब 4:00 बजे डिपो पर पहुंच जाते हैं और वह रात के करीब 11:00 बजे तक धरने पर बैठे रहते हैं।

बता दे कि राकेश कुमार का कहना है कि एक चालक को 21,216 रुपए का मासिक वेतन मिलता है। सुबह 4:00 बजे ड्यूटी करने आना होता है और कम वेतन में परिवार नहीं चलता ऊपर से समय से वेतन भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में चालक तनाव में हैं और परिवार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरीके से दशहरे का त्योहार बीत गया अब दीपावली का पर्व है। यदि वेतन नहीं मिला तो दीपावली का पर्व नहीं मना पाएंगे। ऐसे में दोनों डिपो पर कर्मचारी सुबह 4 बजे से रात के 11 बजे तक धरने पर बैठे रहते हैं। कोई भी चालाक बस नहीं चल रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now