Diarrheal Illness: प्राथमिक शाला तारबाहर में हुआ डायरिया बीमारी पर जागरूकता कार्यक्रम

Diarrheal Illness

संध्या समय न्यूज संवाददाता


बिलासपुर, छत्तीसगढ़। प्राथमिक शाला तारबाहर में सुरक्षित के तहत डायरिया की बीमारी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शाला की प्रधान पाठिका पूजा तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखें। साफ सफाई रखकर हम डायरिया से अपना बचाव कर सकते हैं। साफ पानी का उपयोग करें।

बेहतर हो हम ज्यादा से ज्यादा उबले पानी का इस्तेमाल करें। पूजा तिवारी ने कहा कि फास्ट फ़ूड, बाहर के भोजन और पैकड फ़ूड का सेवन बिल्कुल ना करें। किसी भी तरह की पेट दर्द की शिकायत हो तो तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करें। हाथ की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। इस अवसर पर शाला की शिक्षिका माधुरी निर्मलकर ने बच्चों को डायरिया के लक्षण और इससे बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हम लोग भी बच्चों सी जिंदगी जीते हैं और बच्चे भी हमारी बातों को अमल में लाते हैं ।

बच्चों को सांसारिक बनाने में सभी शिक्षिकाएं अपने स्तर पर प्रयास करती हैं । प्रधान पाठिका पूजा तिवारी ने बताया कि हर शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चे बारिश होने पर इंडोर गेम्स खेलते है । लूडो, शतरंज, कैरम बोर्ड और सांप सीढी इनमें विशेष है। कार्यक्रम में प्रधान पाठक पूजा तिवारी , सहायक शिक्षिका ईश्वरी अय्यर, माधुरी निर्मलकर उपस्थित थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now