Delhi News: दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती आप पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर हमला बोला है और उन्होंने पिछली सरकार पर अधूरे प्रोजेक्ट्स, बढ़ती देनदारियों और वित्तीय कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए।
विपक्ष को सड़क पर बैठने की सलाह
विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष के बहिष्कार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मैं अपेक्षा कर रही थी कि बजट को लेकर विपक्ष के सुझाव मिलेंगे, लेकिन इन्होंने सड़क पर बैठना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। भगवान करे आप लोग सड़क पर ही बैठें, हम बढ़िया सड़कें बनवा रहे हैं।
’47 हजार करोड़ का कर्ज और झूठ का ढोंग’
पूर्व सरकार के कर्ज के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग कर्ज की बात करते हैं, कहते हैं कि हमने लोन ले लिया। इनका सच ये है कि इनकी सरकार 47,000 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई थी, जिसे हमने चुकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी सरकार ने 2019-20 में 9 प्रतिशत की ऊंची दर पर करोड़ों का लोन लिया, जबकि उनके कार्यकाल में हर साल लोन लेने का सिलसिला जारी रहा।
अधूरे प्रोजेक्ट और भ्रष्टाचार का आरोप
सीएम ने स्कूलों और अस्पतालों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सैकड़ों स्कूल अधूरे पड़े हैं। 20 करोड़ का स्कूल 80 करोड़ में भी पूरा नहीं हो रहा, जिससे लागत चार गुना बढ़ गई। इतना भ्रष्टाचार हुआ कि सरकार पर 1000 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि एक्सप्रेसवे के लिए लिए गए 3700 करोड़ रुपये का लोन अभी उनकी सरकार चुका रही है।
यह भी पढ़ें : रोहिणी मुठभेड़: टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो खतरनाक शूटर गिरफ्तार

बकाया भत्तों का भुगतान
रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार द्वारा किए गए भुगतानों का ब्यौरा देते हुए कहा कि मेट्रो पूर्व सरकार ने मेट्रो के लिए एक रुपया नहीं दिया, जबकि 9000 करोड़ बकाया थे। उन्होंने 2700 करोड़ रुपये दिए हैं। खिलाड़ी और छात्रवृत्ति खिलाड़ियों के 24 करोड़ रुपये और स्कॉलरशिप के साढ़े 17 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। ईवी पॉलिसी और योजनाएं पूर्व सरकार ने ईवी पॉलिसी में 1 रुपया नहीं दिया, जबकि वर्तमान सरकार ने 24 करोड़ दिए। जय भीम योजना के लिए 31 करोड़ जारी किए गए।
‘दिल्ली को बर्बाद करके पंजाब में हैं’
पूर्व सरकार पर केंद्र की योजनाओं को लागू न करने का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली को हर साल 5000 करोड़ का नुकसान हुआ क्योंकि केंद्रीय योजनाओं को इसलिए नहीं लिया गया ताकि कहीं प्रधानमंत्री का नाम न आ जाए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “इन्होंने दिल्ली को बर्बाद करके छोड़ा, अब पंजाब को कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अब दिल्ली सही दिशा में आगे बढ़ रही है और सिर्फ फ्रीबीज नहीं, बल्कि विकास दिखाने के लिए शिक्षा क्षेत्र को बड़ा बजट दिया गया है।
























