BJP Party: नोएडा में भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा भाजपा की महत्वपूर्ण चुनाव संचालन समिति की बैठक कैलाश सभागार सेक्टर 27 में बुधवार को आयोजित हुई। इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। बैठक में चल रहे हर घर संपर्क अभियान की रणनीति और साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्च हुई।

ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि हमको नोएडा के हर बूथ तक पहुँचना है और इसके लिए हर मंडल में मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और सह प्रभारी की एक टीम लगी हुई है जो ये सुनिश्चित करेगी कि जन संपर्क अभियान के माध्यम से हम नोएडा के सभी घरों तक पहुँच जायें और अपने सांसद और प्रत्याशी के बारे में जानता को बता सकें।

आगामी कार्यक्रमों में 30 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में रहेंगे। ये सम्मेलन जीएल बजाज इंस्टिट्यूट में होना निर्धारित हुआ है। इसके साथ ही हर शक्ति केंद्र पर टिफ़िन बैठक 31 मार्च को होगी जहां सभी कार्यकर्ता सह भोज करेंगे। आगामी कार्यक्रमों में पन्ना प्रमुख सक्रिय अभियान, बाइक रैली, SC/ST सम्मेलन, युवा सम्मेलन, प्रभावी लोगो से संपर्क, लाभार्थी संपर्क अभियान, आशा बहू/आंगनवाड़ी अभियान, महिला सम्मेलन, ओबीसी सम्मेलन, अधिवक्ता सम्मेलन, मतदान दिवस की तैयारी जैसे सभी कार्यक्रमों की जानकारी उन्होंने दी। मनोज गुप्ता ने साफ़ निर्देश भी दिये कि अब समय अगया है जब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी मेहनत से लग जाना है और अगर कोई भी कार्यकर्ता कुछ गड़बड़ी करता पाया गया, तो पार्टी तुरंत उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही भी करेगी।

बैठक में महामंत्री उमेश त्यागी, विधानसभा संयोजक गणेश जाटव, गिरजा सिंह, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, सुचित्रा कक्कड़,मंत्री एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, चमन आवाना, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना, राम निवास यादव, अहसान, ख़ान, रचना जैन, प्रज्ञा पाठक, हर्ष चतुर्वेदी, पूनम सिंह, अजय गौतम, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now