उज्जैन के महाकालेश्वर महोत्सव में बिलासपुर की धमाकेदार छाप

नृत्य और गायन में छाए 'राग मंच' के कलाकार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश में पहचान दिलाने का एक और सफल प्रयास सामने आया है। उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित प्रतिष्ठित “महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव 2026” में बिलासपुर के राग मंच संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का जलवा दिखाया। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव में इन विद्यार्थियों ने कथक नृत्य और गायन की विभिन्न श्रेणियों में कई प्रथम स्थान हासिल कर बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिखा कौशल

‘A सेंटर ऑफ ग्लोबल इंडियन आर्ट एंड कल्चर’ तथा ‘श्री नृत्यांजलि संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में नृत्य, गायन, वादन और विजुअल आर्ट जैसी कई विधाओं में प्रतिस्पर्धा हुई। बिलासपुर के विद्यार्थी अपने संगीत एवं नृत्य शिक्षक शंभूनाथ रजक और साहिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने कथक की ज़बरदस्त प्रस्तुति और गायन से निर्णायकों समेत दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

यह भी पढ़ें : Shaktipeeth of Maa Durga: देश दुनिया में मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ

गुरु-शिष्य परंपरा को मिला सम्मान

महोत्सव का सबसे विशेष पहलू यह रहा कि जिस तरह छात्रों ने अपनी कला से मंच पर जादू जगाया, उसी तरह उनके मार्गदर्शकों को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रतिभाशाली शिक्षक साहिल सिंह ठाकुर और शंभूनाथ रजक को उनके उत्कृष्ट और निस्वार्थ मार्गदर्शन के लिए प्रतिष्ठित “संदीपनी ऋषि गुरु सम्मान” से नवाज़ा गया।

प्राचार्य ने किया बधाई देते हुए सराहनीय कार्य की प्रशंसा

इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य साहिल सिंह ठाकुर ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय केवल कला की शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि अच्छी मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने भी इस सफलता पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की और कामना की कि ये छात्र आगे चलकर देश और समाज का नाम और भी ऊंचा करें।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now