आईएमएस नोएडा में “बियॉन्ड द बुक्स” कार्यक्रम का आयोजन

ऋषि तिवारी


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में बियॉन्ड द बुक्स (आइडिया शेयरिंग वर्कशॉप) का आयोजन हुआ। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान बतौर वक्ता बिजजंकेट के संस्थापक गौरव खंडेलवाल और टूरजंकेट के निदेशक चिराग खंडेलवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं संस्थान द्वारा आयोजित इस स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम में आईएमएस स्किल डेवलपमेंट सेंटर की सलाहकार पूजा तलवार एवं संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि संस्थान का स्किल डेवलपमेंट सेंटर रोजगार कौशल विकसित करने एवं आधुनिक तकनीकों में प्रवीणता प्राप्त करने में छात्रों को मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक और तकनीकी कौशल की दक्षता जरूरी है। छात्रों को उद्योग की नवीनतम आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करना हमारा लक्ष्य है। भविष्य में स्किल डेवलपमेंट सेंटर छात्रों को उनके करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करेगा।।

कार्यक्रम के दौरान गौरव खंडेलवाल ने कहा कि छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक और नवोन्मेषी सोच से जुड़े। उन्होंने छात्रों को नए विचारों को अपनाने और उन्हें वास्तविक दुनिया में लागू करने के लिए प्रेरित किया। वहीं चिराग खंडेलवाल ने छात्रों को उद्यमशीलता और नवाचार के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों को नई तकनीकों और व्यवसायिक रणनीतियों को सीखना और लागू करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अपने विचारों को वास्तविक दुनिया में परखने और जोखिम लेने के लिए प्रेरित किया।

आईएमएस स्किल डेवलपमेंट सेंटर की सलाहकार पूजा तलवार ने कहा कि आज का कार्यक्रम आईएमएस सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट की एक पहल है। यह छात्रों को उद्योगों के अनुरूप कौशल प्रदान करेगी साथ ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शोभा त्रिपाठी एवं प्रो. ज्योति त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आइडिया शेयरिंग वर्कशॉप” का उद्देश्य छात्रों को अपने विचारों को साझा करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now