बंगाल चुनाव: एग्जिट पोल को खारिज कर ममता बनर्जी का बड़ा दावा

Assembly Elections in West Bengal: ममता बनर्जी ने अपने संबोधन की शुरुआत बंगाल की जनता को प्रणाम और सलाम करके की। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और अत्याचार के बावजूद लोगों ने लाइन में खड़े होकर वोट दिया, जिसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

ममता ने जनता के फैसले को बताया सर्वोपरि

HIGHLIGHTS

  • एग्जिट पोल के बाद बोलीं ममता बनर्जी
  • केंद्र की 'पूरी मशीनरी' और EVM पर छेड़छाड़ का आरोप
  • ममता ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट
  • 'एग्जिट पोल से मनोबल गिराने की साजिश'
  • ममता ने मीडिया पर साधा निशाना

Assembly Elections in West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान सम्पन्न होने और एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद, मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो संदेश के जरिए जनता का आभार जताया और एग्जिट पोल को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य में फिर से ‘मां, माटी और मानुष’ की सरकार बनेगी।

4 मई को मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, ईवीएम और कुछ मीडिया संस्थानों पर जमकर निशाना साधा। उनके बयान की प्रमुख बातें हम आपको विस्तार के साथ बताते हैं।

जनता और कार्यकर्ताओं का आभार

ममता बनर्जी ने अपने संबोधन की शुरुआत बंगाल की जनता को प्रणाम और सलाम करके की। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और अत्याचार के बावजूद लोगों ने लाइन में खड़े होकर वोट दिया, जिसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने ‘जीवन दाव पर लगाकर’ मुश्किल हालात का सामना किया।

226 से ज्यादा सीटों का दावा

एग्जिट पोल की बात को बेअसर करते हुए ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी और जनता का फैसला सर्वोपरि है।

केंद्र और एजेंसियों पर ‘पूरी मशीनरी’ का आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्र सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और कई अन्य राज्यों के नेताओं ने मिलकर बंगाल को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, लेकिन बंगाल की जनता ने वोट के जरिए इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

एग्जिट पोल और मीडिया पर सवालिया निशान

ममता ने कुछ मीडिया संस्थानों पर साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए गलत जानकारी फैलाकर लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश की गई। उन्होंने याद दिलाया कि यह खेल 2016 और 2021 में भी खेला गया था, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया था।

EVM पर छेड़छाड़ की आशंका और कार्यकर्ताओं को अलर्ट

ममता बनर्जी ने सबसे बड़ी चिंता ईवीएम मशीनों को लेकर जताई। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है। स्टोर से लेकर काउंटिंग हॉल तक मशीनों को ले जाने के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से मतगणना तक दिन-रात निगरानी रखने और काउंटिंग सेंटर पर मौजूद रहने की सख्त अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वे खुद भी मैदान में उतरेंगी।

समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील

ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील कर कहा कि किसी भी उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें। जनता का समर्थन हमारे साथ है और सरकार ‘मां, माटी, मानुष’ के सिद्धांत पर ही बनेगी।

गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में बंपर वोटिंग हुई थी। अब सभी की नजरें 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं, जहां एक तरफ टीएमसी अपनी सत्ता बरकरार रखने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा और अन्य विपक्षी दल भी जीत का दावा ठोक रहे हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now