केजरीवाल की ‘बाइज्जत बरी’ पर अन्ना हजारे बोले

केजरीवाल और अन्ना हजारे (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


दिल्ली शराब नीति केस में आप पार्टी के नेताओं को मिली बड़ी राहत के बीच अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु और ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के प्रणेता अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीबीआई की चार्जशीट खारिज होने और केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने के बाद अन्ना हजारे ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है और कहा कि अदालत के फैसले को पूरी तरह स्वीकार किया जाना चाहिए।

न्यायपालिका ही देश की ताकत: अन्ना

बता दें कि अन्ना हजारे ने अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा देश अपने न्यायिक और सुरक्षा तंत्र की ताकत पर चलता है। इतनी विविध पार्टियों, जातियों, धर्मों और समुदायों वाला इतना बड़ा देश न्यायपालिका के कारण ही सुचारू रूप से चलता है। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्यायपालिका न हो तो देश में भारी अराजकता और अशांति फैल जाएगी। केजरीवाल के बरी होने पर अन्ना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब जब अदालत ने अपना फैसला दे दिया है जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल की कोई गलती नहीं है, तो इस फैसले को पूरी तरह से स्वीकार किया जाना चाहिए।

स्पोकन फेस्ट में ‘द मेहता बॉयज़’ को मिला जबरदस्त अपलॉज़

केजरीवाल रो पड़े, कहा- ‘मैं भ्रष्ट नहीं हूं

इसी बीच, राउज एवेन्यू कोर्ट से ‘बाइज्जत बरी’ होने के बाद आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान अपने ऊपर लगे दाग धुलने की बात कहते हुए वे भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। केजरीवाल ने कहा कि देश भर के लोगों ने जिन्होंने इतने कठिन समय में हमारा साथ दिया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मैं भ्रष्ट नहीं हूं। कोर्ट ने आज इस बात पर मुहर लगा दी है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार’ हैं। उन्होंने जज साहब की हिम्मत की दाद देते हुए कहा कि अदालत ने करीब 600 पन्नों के आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि यह मामला इतना फर्जी है कि इसमें कोई गवाह या सबूत नहीं है और इस पर मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता।

केंद्र और कांग्रेस पर जमकर हमला

बता दें कि केजरीवाल ने अपने खिलाफ रची गई साजिश का सीधा आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल से ED, CBI और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाला नामक एक फर्जी आरोप लगाया गया। यह पूरा षड्यंत्र प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने रचा था, उन दोनों को आज देश से माफी मांगनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। गांधी परिवार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने तीखा सवाल दागा, “मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती?”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now