स्पोकन फेस्ट में ‘द मेहता बॉयज़’ को मिला जबरदस्त अपलॉज़

बोमन ईरानी बोले- "मेरे रोंगटे खड़े हो गए" (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और फिल्ममेकर बोमन ईरानी के लिए एक बहुत ही खास और यादगार पल साबित हुआ, जब उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ को स्पोकन फेस्ट में शानदार प्रतिक्रिया मिली। भारत की बेहतरीन आवाज़ों के जश्न में आयोजित इस दो दिवसीय फेस्टिवल के दौरान एक दिल छू लेने वाला नज़ारा देखने को मिला।

इंस्टाग्राम पर बोमन ईरानी ने अपनी भावुकता जाहिर की

सूत्रों के अनुसार, जब स्टेज पर होस्ट्स ने फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ का नाम लिया, तो करीब 5000 स्पोकन वर्ड प्रेमियों ने एक साथ जोरदार चीयर कर दिया। हॉल की एनर्जी ऐसी थी मानो करंट दौड़ गया हो। इस पल को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बोमन ईरानी ने अपनी खुशी और भावुकता जाहिर की। उन्होंने लिखा, “मैं स्टेज पर खड़ा था, हैरान था, और मेरे रोंगटे खड़े हो गए।”बोमन ईरानी ने बताया कि जब 5000 लोगों ने उनकी इस “बेबी” का नाम सुनकर जो आवाज़ दी, वो किसी रॉक बैंड जैसी ट्रीटमेंट थी। स्पोकन फेस्ट में गूंजती तालियों की यह आवाज़ इस बात का सबूत है कि ‘द मेहता बॉयज़’ दर्शकों के दिलों से गहराई से जुड़ रही है।

तमिलनाडु में यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही मचाया धमाका

काम के मोर्चे पर व्यस्त बोमन

वर्क फ्रंट की बात करें तो बोमन ईरानी इस वक्त काफी व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में ‘खोसला का घोसला 2’ का दिल्ली शेड्यूल पूरा किया है। इसके अलावा, वो जल्द ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। साथ ही, वो राम चरण के साथ फिल्म ‘पेड़ी’ में भी दिखाई देंगे, जो 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now