संध्या समय न्यूज
दक्षिण भारतीय सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ ने रिलीज से पहले ही तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया है। फिल्म की तमिलनाडु क्षेत्र की डिस्ट्रीब्यूशन डील ₹63 करोड़ एडवांस पर कमीशन बेसिस में पक्की हो गई है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र की यह सबसे बड़ी सौदों में से एक मानी जा रही है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों के जबरदस्त उत्साह को दर्शाती है।
मजबूत वितरण रणनीति तैयार
फिल्म को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने के लिए एक दमदार मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर रणनीति के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत चेन्नई शहर का वितरण थिंक स्टूडियोज के स्वरूप रेड्डी संभालेंगे, जबकि चेंगलपट्टू क्षेत्र व्हाइट नाइट्स के ट्राइडेंट रवि के पास होगा। कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट की कमान एस पिक्चर श्रीनिवासन के हाथ में रहेगी। वहीं, मदुरै-रामनाड, त्रिची-तंजावुर और सलेम जैसे प्रमुख क्षेत्रों को 5 स्टार सेंथिल मैनेज करेंगे। यह सुनियोजित मॉडल सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक फिल्म की मजबूत पकड़ सुनिश्चित करेगा।
डिस्ट्रीब्यूटर्स ने जताया उत्साह
डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स ने इस साझेदारी को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि ‘टॉक्सिक’ आज के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में यश को जिस अपनत्व के साथ अपनाया गया है, वह बेहद खास है। इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सिर्फ बिजनेस डील नहीं, बल्कि गर्व का पल है।”
विजय-रश्मिका की शादी को लेकर सुरक्षा का गठियाया घेरा
KGF की सफलता का असर
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की ऐतिहासिक सफलता और तमिलनाडु में यश की जबरदस्त लोकप्रियता इस बड़ी डील के पीछे मुख्य वजह है। यश की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसका असर अब थिएट्रिकल मार्केट में साफ दिख रहा है।
फिल्म का कलेवर और रिलीज डेट
फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी भी गीतू मोहनदास ने निभाई है। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब संस्करण के साथ रिलीज होगी। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। ₹63 करोड़ की इस एडवांस डील के साथ फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


















