आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगी क्रेच जैसी सुविधाएं : आनंदीबेन पटेल

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय पहुंची और उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल सुलभ बनाने की कवायद करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को करीब 700 प्री स्कूल किट सौंपी। इसमें ट्राई साइकिल, रीडिंग हॉर्स एबीसीडी सेट,एनिमल सेट,ब्लैक सेट चेयर्स स्टोरी बुक,रिंग क्ले आदि शामिल है। इस मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, सांसद डॉ महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजते हैं, जबकि आर्थिक रूप से मजबूत लोग क्रेच में भेजते हैं। सरकार जल्द ही इस अंतर को खत्म करना चाहती है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह ही आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी बड़े-बड़े संस्थानों में भेजकर ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी और सबको नॉन टीचिंग कार्य से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को सबसे पहले आंगनबाड़ी पर ध्यान देना चाहिए जब हमारी नीव मजबूत होगी तब ही हम विकसित भारत बन सकते है।

ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षित होंगे तभी भारत विकसित देश कहलाएगा। क्योंकि शिक्षा ही उस देख को प्रगति की तरफ ले जाता है। हमारे बच्चे कुपोषण का शिकार न हो इसके लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि सही खुराक न मिलने के कारण सवा महीने के करीब 431 बच्चों की मौत मां के पेट में हो ही गई। रिसर्च से पता चला है विश्व में 7-8 आयु के बच्चे 80 प्रतिशत तक सबकुछ सिख जाते बाकी का 20 प्रतिशत पूरी जिंदगी लग जाती है। बच्चों को संस्कार स्कूल और घर में मिलता है इसलिए ऐसा माहौल बनाए जो उन्हें अच्छा संस्कार मिल सके।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now