आप्रेशन सिंदूर को लेकर बिलासपुर कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शनिवार को आप्रेशन सिंदूर को लेकर बिलासपुर कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा देश भक्ति संगीत के साथ निकाली गई राजेन्द्र इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क तक निकली गयी। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्री नरेन्द्र भाटी जी एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी उपस्थित रहे। एम एल सी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि देश के वीर जवानों ने अपने पराक्रम से #आप्रेशन सिंदूर को आतंक के खात्मे का पर्याय बनाया है। और भारतीय सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ करारा जवाब दिया है।

ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी घटना का बदला लेने के लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इस आतंकवादी घटना का बदला देश जरूर लेगा और इन आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया जायेगा उसके लिए देश की सेना को खुली छूट दी गई और भारतीय सेना के पराक्रम शौर्य ने आतंकवादियों के 9 कैम्प ठिकानों को और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तहस नहस कर बदला लेने का काम किया है ।

बिलासपुर नगर पंचायत के संजय चेची भैया ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर सेना के जवानों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी व अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा आयोजित बिलासपुर नगर पंचायत की विशाल भव्य तिरंगा यात्रा मैं आप सभी देशभक्त नागरिकों ने इस तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर देश का एक एक व्यक्ति देश की सेना के साथ खड़ा है । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची संजय सिंह चैची जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित सतेन्द्र अवाना वीरेन्द्र भाटी तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राज नागर विमल पुंडीर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य दिनेश भाटी विमल पुंडीर अर्पित तिवारी अमित शर्मा ओमकार भाटी अजीत मुखिया अंश नागर राकेश शर्मा रजनी तोमर ममता शर्मा प्रतीक्षा शर्मा बिन्नी शर्मा बबलू भाटी अमित भाटी अनिल तायल नीरज शर्मा दीपक चेयरमैन दनकोर विजय सिंह राजू भाटी आदि बिलासपुर नगरवासियों ने हजारो की संख्या में तिरंगा यात्रा में भाग लिया ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now