पश्चिम बंगाल: कूचविहार में PM मोदी की TMC पर जबरदस्त हुंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करते
---Advertisement---

PM Modi Cooch Behar Rally: पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचविहार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार (TMC) पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने ‘कटमनी’, ‘कमीशन’ और ‘करप्शन’ को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए साफ कहा कि 4 मई (मतगणना के बाद) के बाद कानून अपना काम करेगा और चाहे कोई भी बड़ा गुंडा क्यों न हो, इस बार न्याय होकर रहेगा।

घुसपैठियों को ‘वोटबैंक’ मानती है TMC: मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ रही घुसपैठ और बदलते डेमोग्राफी (जनसंख्या) के मुद्दे से की। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी घुसपैठियों को अपना वोटबैंक मानती है और उन्हें सीधा संरक्षण देती है।

यह भी पढ़ें : जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण

संदेशखाली और माल्दा का जिक्र, कहा- ‘निर्मम सरकार ने लोकतंत्र को लहूलुहान किया’

कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने संदेशखाली और माल्दा जैसी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां की निर्मम सरकार बंगाल की पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है। ये सरकार अपने आगे किसी संवैधानिक संस्था को कुछ नहीं समझती। दो-तीन दिन पहले पूरे देश ने देखा कि कैसे माल्दा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा गया।

उन्होंने महिलाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है। मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा।

डेलिमिटेशन और महिला आरक्षण पर दिया बड़ा बयान

पीएम मोदी ने कूचविहार के मंच से पूरे देश के उन राज्यों को संदेश दिया, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने साफ कहा कि जनसंख्या नियंत्रण करने वाले राज्यों को सीटों के मामले में कोई नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हम संसद में इसपर पक्का ठप्पा लगाना चाहते हैं कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़े, ताकि राज्यों को इसका बड़ा फायदा मिले। बंगाल शक्ति पूजा की धरती है। बीजेपी सरकार आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण का रास्ता खोलेगी। हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन देने का कानून बनाया है।

‘बंगाल रोजगार के लिए आता था, अब पलायन का केंद्र बना’

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने एक बार फिर बंगाल की गिरती हालत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पहले बंगाल में लोग रोजगार के लिए आते थे, लेकिन इस निर्मम सरकार ने उसी बंगाल को पलायन का केंद्र बना दिया है।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल में एक ओर टीएमसी का भय है, तो दूसरी ओर बीजेपी का भरोसा है। “एक ओर टीएमसी के ‘कट मनी’ और ‘करप्शन’ का भय है, दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली बीजेपी का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ कराकर विदेशियों को बसाने का भय है, दूसरी ओर घुसपैठ रोककर सभी घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment