विद्यामंदिर क्लासेज ने जेईई / नीट 2025 की तैयारी के लिए शुरू किया विशेष ड्रॉपर्स बैच

ऋषि तिवारी


नोएडा। जेईई और नीट की तैयारी के क्षेत्र में करीब चार दशकों से अग्रणी की भूमिका निभा रहे विद्यामंदिर क्लासेज (वीएमसी) ने आज जेईई और नीट ड्रॉपर्स व 12वीं पास छात्रों के लिए एक स्पेशल बैच का ऐलान किया है। ये बैच उन प्रतियोगियों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है जो इन चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं को फिर से अटेंड करने का प्लान कर रहे हैं और अपने टारगेट को अचीव करने की कोशिश कर रहे हैं।

जेईई/नीट 2025 के लिए वीएमसी का वन ईयर ड्रॉपर्स प्रोग्राम बच्चों को उनके टारगेट वाली रैंक हासिल करने में मदद करेगा। मुश्किल प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने के लिए बेसिक कॉन्सेप्ट पर काम करके छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और टॉप मेडिकल कॉलेजों एडमिशन पाने में आसानी रहती है. छात्रों को यहां जो फायदा पहुंचता है वो एग्जाम पास करने से ज्यादा है, क्योंकि यहां की तैयारी छात्रों में टाइम मैनेजमेंट तकनीक विकसित करती है, बोर्ड एग्जाम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को मदद देती है।

विद्यामंदिर क्लासेज से को-फाउंडर संदीप मेहता ने कहा, ”जेईई/नीट की तैयारी एक मुश्किल टास्क होता है जिसके लिए एक प्रॉपर रोडमैप, एक व्यापक रणनीति और अटूट प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। जेईई और नीट जैसे एग्जाम वर्ल्ड लेवल पर सबसे मुश्किल एग्जाम में हैं, और इन्हें क्रैक करने के लिए एक्स्ट्रा प्रयास और समर्पण की जरूरत होती है. हालांकि, अगर छात्रों को सही मार्गदर्शन और सपोर्ट मिले तो बेहतर रैंक हासिल करने में काफी मदद मिलती है। वीएमसी के वन ईयर ड्रॉपर्स प्रोग्राम जेईई/नीट 2025 को वीएमसी के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को पूरे साल फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, जूलॉजी और बॉटनी की बहुत डेप्थ में जाकर तैयारी कराई जाती है। इस प्रोग्राम के जरिए बच्चों में एनालिटिकल क्षमताओं और वैकल्पिक थिंकिंग की अप्रोच का विकास होता है।”

ड्रॉपर्स बैच के प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि महत्वपूर्ण एकेडमिक एरिया में छात्रों की परफॉर्मेंस को बेहतर किया जा सके। इसमें एक व्यापक करिकुलम है, जिसमें कोर सब्जेक्ट जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, जूलॉजी और बॉटनी पर फोकस किया जाता है और जरूरी कॉन्सेप्ट को समझाया जाता है। इस बैच को एक्सपर्ट फैकल्टी लीड कर रही है, जिसमें अनुभवी शिक्षक हैं जो अपने अपने फील्ड में एक्सपर्ट हैं और छात्रों को टॉप नॉच गाइडेंस देते हैं। संदीप मेहता ने आगे कहा, ”ये वन ईयर ड्रॉपर्स प्रोग्राम जेईई/नीट 2025 के लिए छात्रों को एम्पॉवर करने के लिए डिजाइन किया गया है।अपने एक्सपर्ट की गाइडेंस और वेल-स्ट्रक्चर्ड अप्रोच के साथ, हमारा मकसद हर छात्र की क्षमता को शानदार रिजल्ट में तब्दील करना है। हमारा विश्वास है कि समर्पण और सही सपोर्ट के साथ हर छात्र अपने ड्रीम पूरे कर सकता है।”

इस प्रोग्राम में रेगुलर असेस्मेंट जैसे वीकली टेस्ट और मॉक एग्जाम कराए जाते हैं जिससे छात्रों की प्रोग्रेस का अनुमान लगाया जाता है और जिन एरिया में सुधार की जरूरत हो फिर उसके अनुरूप आगे का प्लान किया जाता है। बैच में बच्चों की संख्या ज्यादा नहीं रखी जाती है जिससे हर छात्र को अच्छे से अटेंशन मिलता है, और छात्र की जरूरत के हिसाब से उनके लिए कस्टमाइज्ड स्टडी प्लान किया जाता है। इसके अलावा बैच में स्ट्रैटेजिक प्रॉब्लम सॉल्विंग पर फोकस किया जाता है, कॉम्प्लेक्स समस्याओं को सॉल्व करने के लिए छात्रों को बेसिक कॉन्सेप्ट के इस्तेमाल की सीख दी जाती है। टाइम मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है जिससे छात्र बोर्ड एग्जाम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को साथ लेकर चल सकें। विद्यामंदिर क्लासेज इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी के लिए भारत का लीडिंग कोचिंग इंस्टिट्यूट है।दशकों के अनुभव के साथ, वीएमसी छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन और बेहतर लर्निंग का माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे छात्रों को अपने टारगेट हासिल करने की प्रेरणा और मोटिवेशन मिलता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now