चोरी करने वाले दो ईनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खिलाफ एनसीआर के अलग-अलग थानों में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की गोली लगने के बाद दोनों बदमाश गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

80 लाख रुपये के जेवरात और 1.35 लाख नकद बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो देसी तमंचे, 1 लाख 35 हजार रुपये नकद और करीब 80 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद जेवरात नोएडा में हाल के दिनों में की गई चोरी की वारदातों से जुड़े हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में बीते करीब 15 दिनों के दौरान आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से बरामद सामान इन्हीं चोरियों से संबंधित है।

गुरुग्राम से नोएडा आते थे चोरी करने

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश गुरुग्राम से नोएडा चोरी करने के लिए आते थे। आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह और चोरी की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now