एटीएम मामले में ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 126 नोएडा में थाना पुलिस ने गुरुवार को एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपी नोएडा एनसीआर और मध्य प्रदेश में सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दोनों शातिर एटीएम मशीन के आस पास घूमते है, फिर मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते है।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने मामले को लेकर बताया कि शातिर सीधे लोगों को पैसे निकलवाने के बहाने एटीएम ले जाते थे, जिसके बाद धोखाधड़ी को अंदाम देते थे। शातिर सैकड़ों केस को अंजाम दे चुके हैं। मजदूर लेवल के लोग, जिन इलाकों में रहते हैं, ऐसे इलाकों में इन्होंने घटनाओं को अंजाम दिया है।

पुलिस के साथ का एक साथी आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने शातिरों के कब्जे से अलग अलग बैंक के 39 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 53 हजार रुपए नगद, दो अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद भी बरामद की है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने मामले को लेकर बताया कि दोनों शातिरों के ऊपर पहले से आपराधिक मुकदमे है। दोनों की मुलाकात जेल में हुई, जिसके बाद दोनों ने साथ में मिलकर जालसाजी को अंजाम देना शुरू कर दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now