बहरी सरकार को जगाने के लिए आप पार्टी ने चलाया प्रदेशव्यापी “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान”

ऋषि तिवारी


नोएडा। उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने “ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान” चलाकर स्थान हल्दौनी नोएडा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने योगी सरकार द्वारा 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली से विधायक विशेष रवि ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि योगी सरकार 27000 शराब की दुकाने खोलकर 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, इसलिए आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आवाहन पर योगी सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने उतर आई है। आम आदमी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

इस अनोखे अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक और बच्चों ने, जिले के बंद किए गए सरकारी प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक स्कूल हल्दौनी नोएडा पर जाकर शंख और थाली बजाकर इस “ढपोरशंख सरकार” को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया।

इससे पहले जिला संगठन प्रभारी कमांडो अशोक ने कहा कि “आम आदमी पार्टी, सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा स्कूल बंद करने में लगी है। एक तरफ सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ 27,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा –“यह डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर रखना चाहती है। इसलिए अब समय आ गया है कि जनता खुद उठ खड़ी हो और इन ढपोरशंखों को जगाए।”

जिला महा सचिव कैलाश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उन स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन यह केवल आंशिक राहत है। यदि जनता की आवाज़ नहीं उठी तो सरकार दोबारा इन्हें बंद करने की कोशिश करेगी।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

दिल्ली के करोलबाग विधायक विशेष रवि ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उन बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर तबकों से आते हैं, ताकि आगे चलकर वो सवाल न पूछ सकें, हक न मांग सकें और आजीवन केवल वोट बैंक बने रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत कीजिए। स्कूल बंद करने का निर्णय तुरंत वापस लीजिए।”

इस मौके पर जिला प्रभारी कमांडो अशोक ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और उत्तर प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए तब तक संघर्ष करेगी, जब तक सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2 अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में ऐतिहासिक “स्कूल बचाओ आंदोलन” करेगी। जिला प्रभारी कमांडो अशोक ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी नंबर- 75 0004 0004 पर मिस्ड कॉल करके आप भी इस क्रांति का हिस्सा बनिए और इन बच्चों के स्कूल इन्हें वापस दिलाइए।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दिलदार अंसारी,राहुल सेठ,अनिल चेची ,नीरज छोकर,कैप्टन बिजेंद्र,जीतू पल्ला, सतीश गौतम, उमेश पंडित, विक्की पल्ला, उमंग , राम गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now