कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दुनिया का सबसे खुशहाल देश: जहां अमीरी का दिखावा बुरा माना जाता है

Norway's Unique Story: नॉर्वे में 'ईमानदारी' सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन शैली है। यहां के लोगों में एक-दूसरे पर इतना भरोसा है कि आपको कई दुकानें बिना किसी दुकानदार के मिल जाएंगी। दुकानदार अपना सामान बाहर काउंटर पर छोड़ देते हैं और ग्राहक अपनी जरूरत का सामान खुद चुनते हैं।

नॉर्वे मॉडल: ऊंचा टैक्स, लेकिन हर नागरिक को शानदार सुविधाएं

HIGHLIGHTS

  • नॉर्वे बना खुशहाली का नंबर-1 देश
  • इस देश में पढ़ाई-इलाज फ्री
  • दुनिया का सबसे सुखी देश
  • नॉर्वे की अनोखी व्यवस्था
  • अमीरी का शो-ऑफ पाप

Norway’s Unique Story: दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा देश है, जिसे कुदरत ने अपनी खूबसूरती से बेहद नवाजा है। शांत झीलें, घने जंगल और बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़… इस देश की प्राकृतिक सुंदरता किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। लेकिन, इस जगह की असली पहचान इसके खूबसूरत नज़ारों से नहीं, बल्कि यहां के समाज और लोगों की सोच से है। यह वो देश है जो आज दुनिया के सबसे सुखी देशों की सूची में सबसे ऊपर खड़ा है। हम बात कर रहे हैं नॉर्वे (Norway) की।

जहां दुनिया के बाकी हिस्सों में लोग अपनी अमीरी का शो-ऑफ करने के लिए बेताब रहते हैं, वहीं नॉर्वे की संस्कृति इसके बिल्कुल उलट है। यहां अमीरी का दिखावा करना शिष्टाचार के खिलाफ माना जाता है। यहां के लोग अपनी जिंदगी बेहद सादगी से जीते हैं और अपनी संपत्ति की बखान करने से बचते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर वो कौन सी व्यवस्था है, जहां आय के बावजूद लोगों की पढ़ाई और इलाज जैसी बड़ी जरूरतें मुफ्त हैं? आइए, इस ‘यूटोपिया’ जैसे देश की कहानी को समझते हैं।

‘जांटलोवन’ का नियम: दूसरों से बेहतर होने की भावना का अंत

नॉर्वे के समाज की नींव एक अनोखी मान्यता पर टिकी है, जिसे ‘जांटलोवन’ कहा जाता है। इसका सरल अर्थ है—’तुम खुद को दूसरों से बेहतर या बड़ा नहीं समझो’। इस अलिखित नियम ने समाज में समानता की ऐसी गहरी जड़ें फैलाई हैं कि चाहे किसी के पास करोड़ों की संपत्ति हो, वह महंगी गाड़ियों या शानदार बंगलों के जरिए अपनी पहचान नहीं बनाता। यही वजह है कि यहां अमीरी और गरीबी के बीच की खाई दुनिया में सबसे कम है। आर्थिक रूप से लगभग हर नागरिक समान सुविधाओं का लाभ उठाता है, जिससे सामाजिक ताना-बाना मजबूत बना हुआ है।

एक ‘ट्रस्ट सोसाइटी’ जहां दुकानें हैं बिना दुकानदार के

नॉर्वे में ‘ईमानदारी’ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन शैली है। यहां के लोगों में एक-दूसरे पर इतना भरोसा है कि आपको कई दुकानें बिना किसी दुकानदार के मिल जाएंगी। दुकानदार अपना सामान बाहर काउंटर पर छोड़ देते हैं और ग्राहक अपनी जरूरत का सामान खुद चुनते हैं। उसके बाद वे ईमानदारी से पैसे वहां रख देते हैं या बारकोड स्कैन करके डिजिटल पेमेंट करके चले जाते हैं।

सुरक्षा का स्तर इतना ऊंचा है कि छोटे शहरों और गांवों में लोग अपने घरों के दरवाजे खुले छोड़ देते हैं। माता-पिता 6-7 साल के छोटे बच्चों को डर के बिना अकेले स्कूल भेज देते हैं। साल 2025 के आंकड़े इसे साबित भी करते हैं, जहां पूरे देश में महज 19 हत्याएं दर्ज की गई थीं। हालांकि, ओस्लो जैसे बड़े शहरों में शरणार्थियों के आने के बाद से चोरी की छिटपुट घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो यहां अपराध का ग्राफ न के बराबर है।

टैक्स तो भारी है, लेकिन जीवन स्तर भी ऊंचा

अगर आर्थिक स्थिति की बात करें, तो यहां एक औसत व्यक्ति की मासिक सैलरी लगभग 5 लाख रुपये (5,914 डॉलर) है। लेकिन इस मोटी कमाई के साथ एक शर्त जुड़ी है—भारी-भरकम टैक्स। यहां 30% से लेकर 45% तक आयकार लगता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति सालाना 68 लाख रुपये कमाता है, तो टैक्स कटने के बाद उसके हाथ में केवल 41 से 45 लाख रुपये बचते हैं। फिर भी, नॉर्वे दुनिया के 6 सबसे महंगे देशों में गिना जाता है, लेकिन यहां हर किसी के पास अपना घर, गाड़ी और छुट्टियां मनाने के लिए एक व्यक्तिगत केबिन (cabin) मौजूद है। लोगों की मजबूत खरीदारी क्षमता हाई टैक्स के बावजूद बनी रहती है।

तेल की कमाई, नागरिकों के विकास पर

नॉर्वे की सरकार दुनिया की सबसे अमीर सरकारों में गिनी जाती है। इसके पीछे मुख्य कारण देश की तेल निर्यात से होने वाली कमाई है। लेकिन यहां खास बात यह है कि इस पैसे को फिजूलखर्ची में नहीं उड़ाया जाता। इसे ‘गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल’ नाम के दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन फंड में जमा किया जाता है। इसी विशाल फंड की बदौलत सरकार अपने हर नागरिक को स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक बिल्कुल मुफ्त शिक्षा और दुनिया की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है।

यह व्यवस्था सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं है। बुजुर्गों को मोटी पेंशन मिलती है और अगर कोई व्यक्ति बेरोजगार हो जाता है, तो सरकार उसे पूरे 2 साल तक आर्थिक मदद देती है। यह सुनिश्चित करता है कि किसी की जिंदगी की रफ्तार न रुके।

काम से ज्यादा जिंदगी को महत्व

नॉर्वे के लोगों के लिए पैसा कमाना जीवन का एकमात्र लक्ष्य नहीं है। वे जीवन को ‘अच्छे से जीने’ में विश्वास रखते हैं। यहां कामकाजी माहौल भारत से बिल्कुल अलग है। जहां भारत में लोग हफ्ते में 48 से 55 घंटे काम करते हैं, वहीं नॉर्वे में यह समय महज 37 घंटे है। शाम के 4 बजते ही ऑफिस खाली हो जाते हैं। अगर कोई कर्मचारी देर तक रुकता भी है, तो बॉस उसे घर जाने की सलाह देता है, क्योंकि यहां निजी जीवन को सबसे ऊपर रखा जाता है।

लोग छुट्टियां मनाने के शौकीन हैं। हर परिवार के पास पहाड़ों या समुद्र के किनारे एक छोटा केबिन होता है, जहां वे समय बिताने जाते हैं। रेस्टोरेंट जाना यहां कम लोगों का शौक है क्योंकि खाना बाहर बहुत महंग पड़ता है, लेकिन घर पर बने भोजन और प्रकृति के साथ समय बिताना ही उनकी खुशी का वजूद है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now