सरस्वती एन्क्लेव डकैती कांड में शामिल बदमाश गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा के सरस्वती एन्क्लेव में किराएदार और उसकी महिला दोस्त को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक और आरोपी को ईकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कुलेसरा निवासी विकास उर्फ किंगकांग पुत्र फौजदार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को कुलेसरा पुस्ते से गिरफ्तार किया।

सात से आठ बदमाशों ने दिया था डकैती की वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, कुलेसरा के सरस्वती एन्क्लेव में हुई डकैती की इस घटना को करीब सात से आठ बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। बदमाशों ने किराएदार और उसकी महिला दोस्त को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है।

चोरी के गहने बेचकर बांटे थे रुपये

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, आरोपियों ने डकैती के दौरान लूटे गए गहने बेच दिए थे। गहने बेचने के बाद मिले पैसों को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के हिस्से में आए 18 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now