ऋषी तिवारी
Delhi News : यमुना नदी के प्रदूषण और सफाई के स्तर का जायजा लेने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नदी के निरीक्षण के लिए दो अत्याधुनिक ‘VIP’ नावें खरीदने का निर्णय लिया है, जिसके लिए करीब 6.20 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
टेंडर जारी, 5 महीने में आएगी नावें
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) की ओर से इस संबंध में 12 मार्च को टेंडर नोटिस जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हर नाव की कीमत लगभग 3.10 करोड़ रुपये होगी। सरकारी सूत्रों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी और सप्लायर के चयन के बाद नावें तैयार होने में करीब 5 महीने का समय लगेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के पालम इलाके में इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
जाने क्या होगी खास?
आम नावों से अलग, इन्हें वीआईपी (VIP) सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। टेंडर दस्तावेजों के अनुसार, इन नावों में निम्नलिखित सुविधाएं होंगी:
- एसी केबिन: नावों में पूरी तरह से एयर-कंडीशनड बंद केबिन होगी।
- बैठने की व्यवस्था: बिजनेस क्लास के मुकाबल की वीआईपी सीटें होंगी।
- अन्य सुविधाएं: इनमें खाने के लिए पेंट्री, वॉशरूम और 400 लीटर पानी स्टोरेज की क्षमता होगी।
- क्षमता: हर नाव में 16 से 20 लोगों के बैठने की सुविधा होगी।
- ओपन डेक: नाव के पीछे एक ओपन डेक भी होगा, जहां से वीआईपी सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित कर सकते हैं या निरीक्षण कर सकते हैं।
किसके लिए होगा इस्तेमाल?
दिल्ली सरकार का कहना है कि ‘यमुना सफाई अभियान’ के तहत नदी का निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी और वीआईपी इन्हीं नावों का इस्तेमाल करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य नदी की स्थिति का आसानी से जायजा लेना है।



















