swimming association: तैराकी के टैलेंट को आगे लाना हमारा एक मात्र ध्येय: नवीन गोयल

संध्या समय न्यूज संवाददाता


गुरुग्राम। जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सेक्टर-48 स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इस इस चैंपियनशिप में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गोयल ने की। इस अवसर पर डीएसओ संधू बाला, राजेश गुलिया, कनवीनर रोहित सिंह पानू समेत काफी गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि हमारा एक मात्र ध्येय गुरुग्राम में तैराकी के टैलेंट को आगे लेकर आना है। खिलाडिय़ों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर व बेहतर सुविधा देने के लिए हम वचनबद्ध हैं। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और महासचिव अनिल खत्री की ओर से हरियाणा तैराकी संघ को मजबूत किया जा रहा है। खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने में सभी के सांझा प्रयासों से खिलाडिय़ों की प्रतिभा लगातार उजागर हो रही है। उनके मार्गदर्शन में गुरुग्राम जिला स्विमिंग एसोसिएशन खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए लगातार काम कर रही है और करती रहेगी।

नवीन गोयल ने यह भी कहा कि गुरुग्राम में तैराकी के खिलाडिय़ों के लिए सरकारी स्विमिंग पूल बनाया जाना जरूरी है। क्योंकि हमारे यहां स्विमिंग के खिलाडिय़ों की संख्या काफी है। उन्होंने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा तैराकी के प्रति समर्पण होकर काम करने के लिए खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि हम सबकी मेहनत तभी सार्थक है जब खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं। अपने स्तर पर तैराकी का अच्छा प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास एसोसिएशन का रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि तैराकी में विश्व स्तर पर गुरुग्राम की तैराक शिवानी कटारिया ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे अन्य खिलाडिय़ों के लिए भी रोल मॉडल हैं। हर खिलाड़ी उनके खेल को देखकर बहुत कुछ सीख सकता है। इस आयोजन के कनवीनर रोहित सिंह पानू को बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी। रोहित सिंह पानू ने कहा कि तैराकी में हमारे खिलाडिय़ों ने काफी अच्छी परफोर्मेंस दी है।

नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार ने कहा कि हरियाणा में खेलों के प्रति बच्चों और युवाओं में काफी रुचि है। हर कोई अपनी रुचि के हिसाब से ही खेलों में जाता है। उन्होंने कहा कि जिस भी खेल को अपनाओ, उसके लिए पूरे समर्पित रहें। खेल शारीरिक मजबूती के लिए भी जरूरी हैं और इनमें भविष्य भी बनता है। तैराकी के खिलाडिय़ों की प्रतिभा को लेकर उन्होंने कहा कि यह खेल स्फूर्ति और मानसिक मजबूती का खेल है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. डीपी गोयल ने कहा कि जिला स्विमिंग एसोसिएशन गुरुग्राम के खिलाडिय़ों का भविष्य स्वर्णिम बनाने के लिए अच्छा काम कर रही है। खिलाड़ी भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैँ। चैंपियनशिप में पहुंचे खिलाडिय़ों को उन्होंने कहा कि तैराकी प्रतियोगिता एकाग्रता का भी खेल है। मानसिक संतुलन सही रखकर इसमें तैराकी आगे बढ़ता है। अतिथियों की ओर से यहां पहले दिन के विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now