दक्षिण अफ़्रीकी व्यवसायी एरोल मस्क और एक्टर रांझा विक्रम सिंह ने एफडीआई के जरिये भारत में निवेश पर की चर्चा

ऋषि तिवारी


हाल ही में, अमेरिकी/दक्षिण अफ़्रीकी व्यवसायी एरोल मस्क और हिंदी, पंजाबी, तेलुगु फिल्मों में हीरो और विलेन के कई उल्लेखनीय भूमिकाएं निभा चुके और फिल्म ‘हीरोपंती’ में रज्जो फौजी के रूप में बेहतरीन सराहना पा चुके प्रसिद्ध अभिनेता रांझा विक्रम सिंह और उनके भाई और दुबई से उद्यमी उदयजीत सिंह भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के जरिये बेहतरीन निवेश पर कई दौर की चर्चा की। एफडीआई के जरिये बेहतरीन निवेश पर चर्चा की शुरुआत उदयजीत सिंह ने की।

चूंकि एरोल मस्क को बॉलीवुड बहुत पसंद है, ऐसे में उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रति अपने प्यार और अपने पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन को भी अपनी चर्चा के केंद्र में रखा। साथ ही अपने बेटे एलन मस्क और अपने भविष्य के विजन के बारे में भी बात की। उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि एलन मस्क के सवाल पर उन्होंने कहा बहुत मेहनती है बहुत काम कर रहा है उसे आराम की जरूरत है हालांकि, अपनी चर्चा में उन्होंने भारत को पसंदीदा देश बताया और अपने इस भारत दौरे के लिए उदय सिंह का आभार भी जताया।

केजरीवाल ने कहा LPG समस्या घर-घर का मामला, सरकार पर बोला हमला

उल्लेखनीय है कि रांझा विक्रम सिंह को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में एक विशेष भूमिका में और पंजाबी फिल्म ‘माइनिंग’ में मुख्य भूमिका में देखा गया था। रांझा विक्रम सिंह ने इस आयु में भी एरोल मस्क की ऊर्जा और विनम्र स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उनके भारत की इस यात्रा को लेकर सफलता की कामना की।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now