सिग्मा गैंग दिल्ली एनकाउंट, रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर

Sigma Gang Delhi Encounter

ऋषी तिवारी


सिग्मा गैंग दिल्ली एनकाउंटर (Sigma Gang Delhi Encounter) दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बिहार के कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ (Sigma Gang) का खात्मा हो गया। इस एनकाउंटर में गैंग का सरगना रंजन पाठक समेत चार बदमाश मारे गए। ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

यह भी पढ़े :  लव कुश रामलीला कमेटी ने अभिनय सम्राट असरानी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक, यह एनकाउंटर 22 और 23 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग से लेकर पंसाली चौक के बीच हुआ। पुलिस और बदमाशों (Sigma Gang Delhi) के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें सभी चारों अपराधी ढेर हो गए।

जाने, मारे गए बदमाशों की पहचान

  1.  जन पाठक (25) – सिग्मा गैंग का सरगना, सीतामढ़ी निवासी
  2.  बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25) – सीतामढ़ी
  3. मनीष पाठक (33) – सीतामढ़ी
  4. अमन ठाकुर (21) – करावल नगर, दिल्ली

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी बिहार में कई संगीन वारदातों में वांटेड थे और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

यह भी पढ़े :  Delhi Murder Case: दिल्ली में तीन नाबालिकों ने की ई-रिक्शा चालक की चाकू से हत्या, गिरफ्तार

‘सिग्मा एंड कंपनी’ (Sigma Gang) नाम से कुख्यात यह गैंग नेपाल से लेकर बिहार तक सक्रिय था। पुलिस को हाल ही में गैंग (Sigma Gang) का एक ऑडियो कॉल मिला था, जिसमें चुनाव से पहले हिंसा फैलाने की योजना का खुलासा हुआ था। लंबे समय से फरार इन अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस ने आखिरकार इस जॉइंट ऑपरेशन में सफलता पाई और ‘सिग्मा गैंग’ (Sigma Gang) का सफाया कर दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now