राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन

सुषमा


पालघर। महाराष्ट्र के पालघर शहर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक पर शिवसेना ने राहुल गांधी के उस बयान का जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें विदेश जाकर भविष्य में देश में आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचना होगा। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे ने बोलते हुए कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कोई नहीं मिटा पायेगा। यदि कोई संविधान के संबंध में ऐसा अनाप शनाप बयान देता है तो उसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शिवसेना शिंदे गुट द्वारा आयोजित इस आंदोलन में पालघर जिला प्रमुख कुन्दन संखे के साथ उपनेता ज्योति मेहेर, जिला संघटिका वैदेही वाढाण, तहसील प्रमुख संजय चौधरी, युवासेना जिला अध्यक्ष साईराज पाटील, कुणाल पाटील, पालघर शहर प्रमुख राहुल घरत, शहर संघटिका सविता मल्ला सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने हिस्सा लिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now