कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

चीन में भीषण भूकंप: 5.2 तीव्रता के झटकों से 2 की मौत, कई इमारतें ढहीं

प्रशासन के मुताबिक, भूकंप की वजह से कम से कम 13 इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं। इलाके में कई घरों और अन्य संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। एहतियातने अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7,000 से अधिक लोगों को खतरनाक इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

आधी रात कांपी धरती, चीन में राहत-बचाव अभियान जारी

HIGHLIGHTS

  • गुआंग्शी में 5.2 तीव्रता का भूकंप, मची तबाही
  • चीन के लिउझोऊ में जोरदार भूकंप, लोग घरों से भागे
  • 8 किमी गहराई में आया भूकंप, 13 इमारतें ढहीं
  • चीन में भूकंप का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए
  • गुआंग्शी भूकंप से दहशत, कई घायल और एक लापता

5.2 Magnitude Earthquake Shakes China: दक्षिण चीन के गुयांग्झी स्वायत्त क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को आए जोरदार भूकंप ने तबाही मचा दी। 5.2 तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर भाग निकले। आपदा की इस घड़ी में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

महज 8 किलोमीटर गहराई पर केंद्र

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ और सरकारी टीवी चैनल ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, भूकंप का केंद्र लिउझोऊ (Liuzhou) शहर के लिउनान जिले में ताइयांगचुन कस्बे के पास था। यह झटका सोमवार रात 12 बजकर 21 मिनट (00:21) पर आया। भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र महज 8 किलोमीटर की गहराई पर था, जिस वजह से इसका असर जमीन पर काफी तीव्र महसूस किया गया और इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।

13 इमारतें ढहीं, 7,000 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

प्रशासन के मुताबिक, भूकंप की वजह से कम से कम 13 इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं। इलाके में कई घरों और अन्य संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। एहतियातने अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7,000 से अधिक लोगों को खतरनाक इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत और बचाव दल मलबे में लगातार अभियान चला रहे हैं।

दहशत में निकले लोग, रेल सेवा प्रभावित

भूकंप के झटके लिउझोऊ से लेकर गुआंग्शी क्षेत्र के अन्य बड़े शहरों जैसे नाननिंग (Nanning) और गुइलिन (Guilin) में भी महसूस किए गए। देर रात आए इन झटकों से लोगों में भारी दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर खुली जगहों पर दौड़ पड़े।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से रेलवे ट्रैकों की जांच की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बिजली, पानी, गैस और दूरसंचार सेवाएं अभी भी सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

चीन के आपदा प्रबंधन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने आम जनता से अफवाहों से बचने और भविष्य में आने वाले झटकों की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में पहुंचाने और उन्हें जरूरी सहायता मुहैया कराने में जुटा हुआ है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now