Assam News: असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बारापेटा जिले के भवानीपुर-सोरभोग में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का अंत नजदीक है और शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी।
प्रधानमंत्री का संदेश और विकास की योजनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली संकीर्ण सोच अपना रही है, जबकि भाजपा की योजना दीर्घकालिक और समावेशी विकास की है। हम जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। असम के विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार
कांग्रेस पर तीखा आरोप
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने का हिम्मत नहीं है। जहां कांग्रेस की सरकारें बची हैं, वहां वह जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को लेकर नहीं जाती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और जनता के हित में काम करती है। “हमने जनता की सेवा के लिए क्या किया, यह सब साफ-साफ हर कदम पर दिखता है।”
यह भी पढ़ें : जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण
पीएम मोदी ने भाजपा की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि असम के विकास के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं, और जनता का समर्थन इन योजनाओं को साकार करने में मदद करेगा। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव असम के भविष्य का चुनाव है। हमें मिलकर विकसित और मजबूत असम का निर्माण करना है। जनता का समर्थन हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा।


















